जयपुर

ABVP Protest- राजस्थान विश्वविद्यालय में परिषद कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

राजस्थान विश्वविद्यालय में लंबे समय बाद हो रही सिंडिकेट की बैठक के दौरान विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया।

less than 1 minute read
Sep 25, 2021
ABVP Protest- राजस्थान विश्वविद्यालय में परिषद कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

राजस्थान विश्वविद्यालय में परिषद का प्रदर्शन
कुलपति सचिवालय पर किया प्रदर्शन
पुलिस के साथ हुई झड़प
जयपुर।
राजस्थान विश्वविद्यालय में लंबे समय बाद हो रही सिंडिकेट की बैठक के दौरान विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। परिषद के कार्यकर्ता हंगामा और नारेबाजी करते हुए कुलपति सचिवालय पहुंच गए और अंदर घुसने का प्रयास करने लगे। कार्यकर्ताओं ने कुलपति सचिवालय के गेट पर भी चढऩे का प्रयास किया लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस ने उन्हें ऐसा नहीं करने दिया और उनकी समझाइश की लेकिन इस दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ झड़प हो गई। परिषद के प्रदेश मंत्री हुशियार मीणा ने बताया कि राजस्थान विश्वविद्यालय में छात्रों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। कुलपति छात्रों की मांगों पर ध्यान नहीं दे रहे। जबकि परिषद पिछले लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रही है। मीणा ने बताया कि आज भी कार्यकर्ता कुलपति और सिंडिकेट के प्रतिनिधियों तक अपनी मांग पहुंचाना चाहते थे, लेकिन पुलिस प्रशासन कार्यकर्ताओं के साथ अपराधियों की तरह व्यवहार कर रही है।

Published on:
25 Sept 2021 04:17 pm
Also Read
View All