जयपुर

4 अप्रैल से ACB के रडार पर थे MLA, विधायक ने कैश को छुआ… हाथ धुलवाए तो आया कलर; ACB डीजी बोले- ये दिलचस्प बात

एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की जयपुर टीम ने बागीदौरा विधायक जयकृष्ण पटेल को गिरफ्तार कर लिया है।
2 min read
• •
Updated: 4 May 2025, 8:45 PM IST
ACB DG Ravi Prakash Meharada

BAP MLA Jaikrishn Patel on ACB: राजस्थान में एसीबी ने पहली बार रिश्वत मामले में किसी विधायक को पकड़ा है। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की जयपुर टीम ने रविवार को बागीदौरा विधायक जयकृष्ण पटेल को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि अभी तक विधायक का गनमैन घूस के 20 लाख रुपए लेकर गायब है। इस मामले को लेकर एसीबी डीजी रवि प्रकाश मेहरड़ा ने एसीबी मुख्यालय में प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि हमारे पास विधायक के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं। आज उनसे आगे पूछताछ की जाएगी। 4 अप्रैल से हम विधायक को ट्रैप का प्रयास कर रहे थे।

एसीबी डीजी रवि प्रकाश मेहरड़ा ने प्रेस वार्ता में कहा कि एसीबी के इतिहास में दुर्भाग्य से पहली बार ट्रैप किसी विधायक को ट्रैप किया गया है। परिवादी ने हमें 4 अप्रैल को एप्रोच किया था। रविंद्र सिंह की पूर्वी राजस्थान में माइंस है। विधायक ने उनके बारे में विधानसभा में प्रश्न लगाए है। प्रश्न लगाने के एवज में ढाई करोड़ रुपए में डील हुई थी। हमारे संपर्क में परिवादी आया तो हमने कहा कि जो मांगे वो दो। शुरुआत तो 10 करोड़ हुई थी, लेकिन परिवादी बात करके विधायक को ढ़ाई करोड़ पर ले आया। टुकड़ो में रुपए देने की बात हुई थी। परिवादी ने पहली किश्त बांसवाड़ा जाकर एक लाख रुपए दिए।

कैश लेकर विधायक का आदमी फरार- एसीबी डीजी

दूसरी किश्त के लिए परिवादी ने विधायक को जयपुर आने के लिए कहा। विधायक तैयार नहीं थे, लेकिन लालच के चलते ये जयपुर आए गए। कल रात से हमारी टीम एक्टिव थी, परिवादी की सीएम से बात हुई थी। विधायक आवास में ट्रैप की कार्रवाई की गई है। हमारी टीम पहुंची तब तक कैश लेकर उनका आदमी फरार हो गया। लेकिन, हमने विधायक के हाथ धुलवाए, उसमें उनके हाथों में कलर आया है। हमारे लिए इतना काफी है। विधायक ने पैसों को छुआ है, गिना है।वीडियो में परिवादी नोट गिना रहा है और विधायक बैग लेकर निकलते दिख रहे है।

मेहरड़ा ने कहा- ये दिलचस्प बात

इस कार्रवाई के बारे में हमने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को अवगत करवाया था, चूंकि वे राज्य के होम मिनिस्टर भी है। साथ ही विधानसभाध्यक्ष से परमिशन के बाद कार्रवाई की गई है। हमारे पास सारे सबूत है। आज और पहले का भी सबूत हमारे पास मौजूद है। हमने विधायक को ट्रैप कर गिरफ्तार किया है। इन प्रश्नों की लिस्ट हो चुकी है। अभी ये प्रश्न टेबल पर नहीं आए है। एमएमए साहब से आज पूछताछ की जाएगी। दिलचस्प बात यह है कि सैकड़ों किलोमीटर दूसरी क्षेत्र के लिए उन्होंने प्रश्न उठाए है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रखेंगे अपना पक्ष- राजकुमार रोत

एसीबी कार्रवाई को लेकर सांसद राजकुमार रोत ने कहा कि हमारे विधायक को पिछले काफी दिनों से षड्यंत्र के तहत फंसाने की साजिश रची जा रही थी। हम इस मामले की भी जांच करेंगे कि आखिर ऐसा क्या हुआ जो किसी विधायक को इतनी बड़ी रकम देने की कोशिश की गई। विधायक ने पैसे मांगे हैं तो वह गलत है। हम उसके खिलाफ कार्रवाई करेंगे। लेकिन, 20 लाख रुपए देने वाला व्यक्ति कौन है? वह क्या काम करवाना चाहता था। किसके कहने से उसने यह सब किया इसकी भी हम जांच करेंगे। इस पूरे मामले को लेकर जल्द ही हमारी पार्टी के नेता प्रेस कॉन्फ्रेंस पर अपना पक्ष रखेंगे।

Updated on:
4 May 2025, 8:45 PM IST
Published on: