8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BAP विधायक को रिश्वत मामले में ACB ने किया अरेस्ट तो भड़के राजकुमार रोत; हनुमान बेनीवाल भी बोले

राजस्थान में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने जयपुर में बागीदौरा विधायक जयकृष्ण पटेल को रिश्वत मामले में हिरासत में लिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Lokendra Sainger

•

Updated: 5 May 2025, 1:57 PM IST

BAP MLA Jaikrishna Patel

राजकुमार रोत- जयकृष्ण पटेल- हनुमान बेनीवाल

BAP MLA Jaikrishn Patel: राजस्थान में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने जयपुर में बागीदौरा बीएपी विधायक जयकृष्ण पटेल को रिश्वत मामले में गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि घूस की 20 लाख राशि लेकर उनका आदमी फरार हो गया है। बताया जा रहा है कि विधायक ने एक कंपनी को परेशान नहीं करने के एवज में ढ़ाई करोड़ की डिमांड की थी। जिसकी सौदा उनके सरकारी क्वार्टर पर हुआ। गौरतलब है कि एसीबी ने पहली बार किसी विधायक को रिश्वत मामले में पकड़ा है।

सांसद और विधायक को ऐसे काम नहीं करने चाहिए- बेनीवाल

एसीबी की कार्रवाई को लेकर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमो सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा कि भारतीय आदिवासी पार्टी के राजकुमार रोत बहुत मजबूती से संघर्ष कर रहे हैं। मैं बस यही सोच रहा हूं कि यह कोई राजनीतिक षड्यंत्र नहीं होना चाहिए। छोटी पार्टियों जैसे राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी और भारतीय आदिवासी पार्टी जब बढ़ती है तो कांग्रेस और बीजेपी हाथ मिला लेती है।

उन्होंने आगे कहा कि इससे पहले भी छोटी पार्टियों को खत्म करने के लिए इस तरह के राजनीतिक षड्यंत्र हो चुके हैं। अगर हकीकत में विधायक ने रिश्वत ली है तो यह बहुत निंदनीय घटना है। सांसद और विधायक को इस तरह के काम नहीं करने चाहिए। अगर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो इस तरह की कार्रवाई कर रही है। यह स्वागत योग्य कदम है। मैं काफी मंत्री और विधायक भी बता दूंगा, जो हो इस तरह रिश्वत ले रहे हैं। उनको भी पकड़ा जाना चाहिए।

हम मामले की जांच करेंगे- राजकुमार रोत

वहीं, भारतीय आदिवासी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और सांसद राजकुमार रोत ने कहा कि हमारे विधायक को पिछले काफी दिनों से षड्यंत्र के तहत फंसाने की साजिश रची जा रही थी। अगर इसमें विधायक की किसी तरह की गलती है तो विधायक के खिलाफ हमारी पार्टी भी कार्रवाई करेगी। इस पूरे मामले को लेकर जल्द ही हमारी पार्टी के नेता प्रेस कॉन्फ्रेंस पर अपना पक्ष रखेंगे।

उन्होंने कहा कि हम इस मामले की भी जांच करेंगे कि आखिर ऐसा क्या हुआ जो किसी विधायक को इतनी बड़ी रकम देने की कोशिश की गई। विधायक ने पैसे मांगे हैं तो वह गलत है। हम उसके खिलाफ कार्रवाई करेंगे। लेकिन, 20 लाख रुपए देने वाला व्यक्ति कौन है? वह क्या काम करवाना चाहता था। किसके कहने से उसने यह सब किया इसकी भी हम जांच करेंगे।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में ACB ने पहली बार रिश्वत मामले में MLA को पकड़ा, गनमैन घूस के 20 लाख रुपए लेकर फरार