जयपुर

Accident : अज्ञात वाहन ने टैंपो को मारी टक्कर, तीन की मौके पर मौत

– दौसा में मध्यरात्रि हाइवे पर हुआ हादसा, चार गंभीर घायल – घायलों को इलाज के लिए जयपुर रैफर किया जयपुर। दौसा में बीती मध्यरात्रि एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। चार अन्य गंभीर घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जयपुर रैफर किया गया है। […]

less than 1 minute read
Jul 03, 2024

- दौसा में मध्यरात्रि हाइवे पर हुआ हादसा, चार गंभीर घायल

- घायलों को इलाज के लिए जयपुर रैफर किया

जयपुर। दौसा में बीती मध्यरात्रि एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। चार अन्य गंभीर घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जयपुर रैफर किया गया है। जानकारी के अनुसार मध्यरात्रि को खाटूश्याम जी दर्शन कर यूपी लौट रहे टैंपो सवार लोग को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में हाइवे पर ही तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में 13 लोग घायल हुए हैं। इनका दौसा जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगा रही है।

जानकारी के अनुसार, मध्य रात्रि में दौसा में दूध डेयरी के पास यह हादसा हुआ​। इसमें एक टैंपो में सवार कुछ लोग खाटूश्याम जी दर्शन कर वापस यूपी लौट रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में 13 अन्य घायल हो गए। इनमें चार की हालत गंभीर होने इन्हें इलाज के लिए जयपुर रैफर किया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को संभाला व वाहन को सड़क से हटा कर साइड में करवाया। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगा रही है व दुर्घटना करने वाले वाहन का पता लगा रही है।

Published on:
03 Jul 2024 09:54 am
Also Read
View All

अगली खबर