जयपुर

बानसूर थाना पुलिस की कार्रवाई: फायरिंग व जमीन कब्जे का मुख्य आरोपी जयपुर से दबोचा

10 माह से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार। प्रकरण में 15 आरोपी पूर्व में गिरफ्तार।

less than 1 minute read
Sep 10, 2025
Photo: Patrika Network

कोटपूतली-बहरोड़. बानसूर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए थाना कोटकासिम जिला खैरथल-तिजारा के प्रकरण में वांछित चल रहे हिस्ट्रीशीटर राजपाल उर्फ राजू ( 44वर्ष ) पुत्र कंवर सिंह जाट, निवासी जकोपुर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी पर पुलिस अधीक्षक खैरथल-तिजारा की ओर से 15 हजार रुपए का इनाम घोषित था। 3 नवंबर 2024 को ग्राम जकोपुर में आरोपी राजपाल अपने साथियों के साथ मिलकर जमीन पर अवैध कब्जा करने की नीयत से परिवादी व उसके परिवारजनों पर घर में घुसकर मारपीट और फायरिंग की वारदात का मुख्य सरगना था। इस मामले में पूर्व में 15 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं जबकि मुख्य आरोपी घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था।

ये भी पढ़ें

Rajasthan Police की बड़ी सफलता: एक करोड़ की लूट का 72 घंटों में खुलासा

जयपुर में दबिश देकर आरोपी को किया डिटेन

सूचना मिलने पर बानसूर थानाधिकारी सुरेन्द्र मलिक के नेतृत्व में गठित टीम ने जयपुर में दबिश देकर आरोपी को डिटेन किया और कोटकासिम थाना लाकर गिरफ्तार किया। वर्तमान में आरोपी पुलिस रिमाण्ड पर है और मामले में पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि प्रकरण से जुड़े अन्य फरार आरोपियों की तलाश भी जारी है और शीघ्र ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।

ये भी पढ़ें

Climate Change : पहाड़ों पर मंडराया प्रलय का खतरा, हिमालय के 400 से अधिक ग्लेशियर पिघल रहे, राजस्थान में भी बाढ़ और सूखे की आशंका बढ़ी

Published on:
10 Sept 2025 02:53 pm
Also Read
View All

अगली खबर