जयपुर

अब बेटी भी बेटों के बराबर, पिता के निधन के बाद बेटी को बंधवाई पगड़ी

समाज बदल रहा है और बेटियों को भी बेटों के बराबर हक, सम्मान व बराबरी का दर्जा मिलने लगा है। ऐसी ही मिसाल कालवाड़ तहसील के सरना चौड़ संत बाबा की ढाणी में पेश हुई।
less than 1 minute read
Jan 18, 2023
rasam_pagdi.jpg

जयपुर/कालवाड़ @ पत्रिका। समाज बदल रहा है और बेटियों को भी बेटों के बराबर हक, सम्मान व बराबरी का दर्जा मिलने लगा है। ऐसी ही मिसाल राजस्थान के जयपुर जिले की कालवाड़ तहसील के सरना चौड़ संत बाबा की ढाणी में पेश हुई।

बेटे के बराबर का दर्जा दिया गया :
शंकरलाल महरड़ा की मृत्यु के पश्चात बाहरवें पर परिवार व समाज के प्रबुद्ध लोगों की मौजूदगी में बेटी राजू देवी को पगड़ी बंधवाकर कर रस्म पूर्ण कर बेटे के बराबर का दर्जा दिया गया।

पगड़ी रस्म के दौरान मौजूद रहे ग्रामीण :
पगड़ी रस्म के दौरान पंचायत समिति सदस्य कैलाश सौगण, भंवरलाल, श्रवण लाल, सुवालाल सौगण, कालूराम, लालाराम आदि उपस्थित थे।

Published on:
18 Jan 2023 10:53 am