जयपुर

किरोड़ीलाल के बाद अब हनुमान बेनीवाल ने भी खोला मोर्चा, एसआई भर्ती परीक्षा रद्द को लेकर करेंगे बड़ा आंदोलन

Hanuman Beniwal: यह दुर्भाग्य है कि विपक्ष में रहते जो भाजपा पेपर माफियाओं के खिलाफ कठोर कार्यवाही करने के दावे कर रही थी वो ही भाजपा सत्ता में आने के बाद पेपर लीक प्रकरणों के असली गुनहगारों को बचाने में लग गई।

less than 1 minute read
Dec 04, 2024

जयपुर। नागौर के सांसद और रालोपा नेता हनुमान बेनीवाल ने हुंकार भरते हुए राज्य सरकार को चेतावनी दी है। एसआई भर्ती सहित अन्य मांगों को लेकर रालोपा अब बड़ा आंदोलन करेगी। बेनीवाल ने बुधवार को सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर अपनी आगे की रणनीति बताई।

बेनीवाल ने सोशल मीडिया पर यह किया पोस्ट

बड़े स्तर पर एसआई भर्ती परीक्षा का पेपर आउट होने के प्रमाण मिलने और कई लोगों की गिरफ्तारियां होने तथा एसओजी द्वारा भर्ती रद्द करने की सिफारिश करने के बावजूद सरकार खामोश है। चूंकि लोकतंत्र में संवैधानिक रूप से अपने हक की बात उठाना प्रत्येक भारतीय नागरिक का अधिकार है परन्तु मंगलवार की रात को एसआई भर्ती को रद्द करने की मांग को लेकर पुलिस ने आंदोलित छात्रों के साथ जो बर्ताव किया, साथ ही पुलिस ने रात्रि में 12 बजे एक छात्रा को जबरन उसके घर से उठाकर हिरासत में लिया उससे यह स्पष्ट है कि राजस्थान की भजनलाल सरकार बेरोजगारों के साथ भद्दा मजाक कर रही है।

भाजपा सत्ता में आने के बाद पेपर लीक प्रकरणों के असली गुनहगारों को बचाने में लग गई

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी राजस्थान में एसआई भर्ती सहित तमाम वो भर्तियां जिनमें पेपर आउट हुए उन सभी भर्तियों को रद्द करवाने तथा आरपीएससी को भंग करके उसका पुनर्गठन करने की मांग को लेकर प्रदेश में बड़ा आंदोलन करेगी।


यह दुर्भाग्य है कि विपक्ष में रहते जो भाजपा पेपर माफियाओं के खिलाफ कठोर कार्यवाही करने के दावे कर रही थी वो ही भाजपा सत्ता में आने के बाद पेपर लीक प्रकरणों के असली गुनहगारों को बचाने में लग गई।

Updated on:
04 Dec 2024 03:45 pm
Published on:
04 Dec 2024 03:39 pm
Also Read
View All
Rajasthan Panchayat Election: क्या अनपढ़ नहीं लड़ पाएंगे चुनाव? सरकार ने पहली बार साफ किया रुख; 3 बच्चों वाले भी बन सकेंगे सरपंच-प्रधान

निलंबित व्याख्याता ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, मरने से पहले दोस्त को भेजा सुसाइड नोट; SOG पर लगाए गंभीर आरोप

राजस्थान में डोडा पोस्त बैन के बाद मेडिकेटेड नशा बढ़ा, कांग्रेस विधायक ने विधानसभा में पुनर्विचार की उठाई मांग

आरयूएचएस ने बदला परीक्षा का पैटर्न, यह किया बड़ा बदलाव

किड्स कॉर्नर: चित्र देखो कहानी लिखो 64 …. बच्चों की लिखी रोचक कहानियां परिवार परिशिष्ट (28 जनवरी 2026) के पेज 4 पर किड्स कॉर्नर में चित्र देखो कहानी लिखो 64 में भेजी गई कहानियों में ये कहानियां सराहनीय रही हैं

अगली खबर