जयपुर

राजस्थान में सत्ता बदलते ही बदला रुख, इन 31 जिलों की 82 नवगठित नगरपालिका में चुनाव की तैयारी! देखें पूरी लिस्ट

भाजपा के सत्ता में आते ही स्वायत्त शासन विभाग भी नवगठित निकायों को लेकर सक्रिय हो गया है। ऐसे 86 नगरपालिकाओं (छोटे शहर) का सीमा क्षेत्रफल, जनसंख्या, वार्डों का आरक्षण (एससी, एसटी, ओबीसी) के आधार पर वर्गीकरण होगा। पढ़ें पूरी खबर-
2 min read
Dec 23, 2023
rajasthan_district.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क/जयपुर। भाजपा के सत्ता में आते ही स्वायत्त शासन विभाग भी नवगठित निकायों को लेकर सक्रिय हो गया है। ऐसे 86 नगरपालिकाओं (छोटे शहर) का सीमा क्षेत्रफल, जनसंख्या, वार्डों का आरक्षण (एससी, एसटी, ओबीसी) के आधार पर वर्गीकरण होगा। विभाग के इस होमवर्क के आधार पर सरकार यहां चुनाव कराने का फैसला करेगी।

इसके लिए संबंधित सभी जिला कलक्टर को तत्काल जानकारी भेजने के निर्देश दिए हैं। अभी तक वहां न तो परिसीमन हो पाया और न ही चुनाव की प्रक्रिया। इनकी इमारत तक का पता नहीं है। केवल नगरपालिकाओं की संख्या बढ़ाकर वाहवाही लूटी गई। इससे स्थानीय लोगों को नगरपालिका से जुड़ी सुविधाएं नहीं मिल पा रही है।

अभी सरपंच को ही जिम्मा:
सभी नवगठित नगर पालिकाओं में अभी संबंधित सरपंच को ही सभापति का जिम्मा दिया हुआ है। इनमें ज्यादातर कांग्रेस विचारधारा से जुड़े हुए हैं। इन ग्राम पंचायतों में जो सबसे बड़ी है, उसके सरपंच को सभापति और वार्ड पंचों को वार्ड सदस्य माना गया है।

सुनियोजित विकास की राह: नगरपालिका के पास कर्मचारियों से लेकर संसाधन का अलग सिस्टम होगा। इसमें सफाई, लाइट, ड्रेनेज, सीवरेज मुख्य रूप से है। नई स्कीम तत्काल लाई जा सकेगी। महत्वपूर्ण यह है कि सुनियोजित विकास के लिए मास्टर प्लान व जोनल प्लान बनाना अनिवार्य हो जाएगा।

यह भी पढ़ें : मोदी सरकार ने राजस्थान को दिया नववर्ष का शानदार तोहफा


जिलेवार नवगठित नगरपालिका


अजमेर- सावर

नागौर- बोरावड़, जायल, बासनी

टोंक- दूनी

भीलवाड़ा- हमीरगढ़, रायपुर

बीकानेर- खाजूवाला

हनुमानगढ़- टिब्बी, गोलूवाला

गंगानगर- लालगढ़ जाटान

जयपुर- बस्सी, पावटा-प्रागपुरा, नरायना, मनोहपुर, वाटिका, फागी, दूदू

सीकर- दांता, अजीतगढ़

झुंझुनूं-गुढ़ागौडजी,सिंधाना,पौंख

अलवर- लक्ष्मणगढ़, रामगढ़, बानसूर, मण्डावरी, गोविन्दगढ़, कोटकासिम, बड़ौद, बड़ौदामेव, बहादुरपुर (किशनगढ़बास), टपूकड़ा, नीमराना, मुबारिकपुर, नौगांव,रैणी, कठुमर, मुण्डावर, मालाखेड़ा

दौसा- मण्डावर, सिकराय, भांडारेज, लवाण, बसवा, रामगढ़-पचवारा

भरतपुर- सीकरी, उच्चैन

धौलपुर- सरमथुरा, बसेड़ी

करौली- सपोटरा, मण्डरायल

सवाईमाधोपुर- बामनवास, बौंली, खिरनी, वजीरपुर

जोधपुर- भोपालगढ़, बालेसर, बाप, शेरगढ़

बाड़मेर- सिवाना

जैसलमेर- रामदेवरा

पाली-मारवाड़ जंक्शन, रानीवाड़ा

सिरोही- जावाल

जालौर- आहोर

उदयपुर- ऋषभदेव, सेमारी, मावली, वल्लभनगर, खैरवाड़ा, सराड़ा-चावंड

चित्तौड़गढ़- आकोला

राजसमंद- भीम

बांसवाड़ा- घाटोल

प्रतापगढ़- धरियावद, दलोट

डूंगरपुर- सीमलवाड़ा, आसपुर

कोटा- सुल्तानपुर, सुकेत

बारां- अटरू, सीसवाली, केलवाड़ा

Published on:
23 Dec 2023 12:11 pm