29 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / Good News: मोदी सरकार ने राजस्थान को दिया नववर्ष का शानदार तोहफा

Good News: मोदी सरकार ने राजस्थान को दिया नववर्ष का शानदार तोहफा

Good News: केन्द्र सरकार ने राज्यों को त्योहारी सीजन व नववर्ष पर 72,961.21 करोड़ रुपए का तोहफा दिया। इसमें से राजस्थान को 4396.64 करोड़ रुपए मिलेंगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 23 Dec 2023, 9:58 AM IST

pm_modi_cm_bhajan_lal.jpg

Good News: केन्द्र सरकार ने राज्यों को त्योहारी सीजन व नववर्ष पर 72,961.21 करोड़ रुपए का तोहफा दिया। इसमें से राजस्थान को 4396.64 करोड़ रुपए मिलेंगे। शुक्रवार को जारी यह राशि 10 जनवरी 2024 को राज्यों को मिलने वाली कर हिस्से की राशि व 11 दिसंबर 2023 को जारी की गई 72,961.21 करोड़ रुपए की किस्त से अलग है।

केंद्र सरकार ने विभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्यों और ढांचागत विकास की बुनियादी योजनाओं को धन मुहैया कराने के लिए राज्य सरकारों को 72,961.21 करोड़ रुपए की मदद दी है। इसमें सबसे अधिक राशि उत्तरप्रदेश को दी गई है, जो 13088.51 करोड़ रुपए है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में मंत्रिमंडल गठन को लेकर बड़ी खबर, इन विधायकों को मिल सकती है जगह

बिहार को 7338.44 करोड़, मध्यप्रदेश को 5727.44 करोड़, पश्चिम बंगाल को 5488.88 करोड़, राजस्थान को 4396.64 करोड़, महाराष्ट्र को 4608.96 करोड़, ओडिशा को 3303.69 करोड़, तमिलनाडु को 2976.10 करोड़,कर्नाटक को 2660.88 करोड़, गुजरात को 2537.59 करोड़, छत्तीसगढ़ को 2485.79 करोड़, झारखंड को 2412.83 करोड़, तेलंगाना को 1533.64 करोड़, केरल को 1404.50 करोड़, पंजाब को 1318.40 करोड़, रुपए जारी किए गए है। अन्य राज्यों को राज्यवार एक हजार करोड़ रुपए से कम मिले हैं।