जयपुर

AI बोला होली नहीं खेली कोई बात नहीं… टेक्स्ट प्रॉम्प्ट फेंको, फोटो मैं बना दूंगा

AI Generated Holi: Gemini से बन रही DSLR जैसी फोटो। राजस्थान, उत्तराखंड, हरियाणा, यूपी और दिल्ली में यह ट्रेंड सबसे तेजी से फैल रहा है।

2 min read
Feb 28, 2026

Holi AI Images: जयपुर. होली का त्योहार अब सिर्फ गुलाल और पिचकारियों तक सीमित नहीं रहा। 2026 में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने होली के ट्रेंड्स को पूरी तरह बदल दिया है। गूगल ट्रेंड्स के आंकड़ों के मुताबिक, यूजर्स अब 'होली बधाई मैसेज' या 'हैप्पी होली इमेज' की बजाय 'Holi AI Photo Editing Prompt', 'Holi Prompt Gemini' और 'Holi AI Photo Editing' जैसे कीवर्ड्स सर्च कर रहे हैं।

पिछले साल की तुलना में इन सर्च में 250% की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। Google Gemini जैसे AI टूल्स की लोकप्रियता चरम पर है। लोग बिना कैमरा उठाए, सिर्फ टेक्स्ट प्रॉम्प्ट डालकर रंग-बिरंगी, सिनेमैटिक और प्रोफेशनल होली फोटोज जनरेट कर रहे हैं। राजस्थान, उत्तराखंड, हरियाणा, यूपी और दिल्ली में यह ट्रेंड सबसे तेजी से फैल रहा है। होली से ठीक एक सप्ताह पहले सर्च लेवल 68 से सीधे 100 तक पहुंच गया।

ये भी पढ़ें

AI क्रांति: गुरुग्राम से शुरू हुई भारत की पहली पूरी तरह ऑटोनॉमस डोरस्टेप डिलीवरी, राजस्थान में भी संभावना

AI ने बदल दी होली की तस्वीर

पहले होली पर लोग तैयार होकर फोटो खिंचवाते थे, लेकिन अब AI से घर बैठे ही परिवार, दोस्तों या अकेले की रंगीन तस्वीरें बनाई जा रही हैं। Google Gemini में प्रॉम्प्ट पेस्ट करने से सेकंडों में DSLR-स्टाइल इमेज तैयार हो जाती है – चेहरे पर गुलाल, रंगों का धुआं, सूरज की सुनहरी रोशनी, या परिवार के साथ कोर्टयार्ड में मस्ती। यूजर्स इन इमेज को सोशल मीडिया पर शेयर कर वायरल पोस्ट बना रहे हैं।

कैसे इस्तेमाल करें Gemini?

Gemini ऐप या वेबसाइट खोलें → प्रॉम्प्ट लिखें या कॉपी-पेस्ट करें → Generate क्लिक करें → अगर पसंद न आए तो प्रॉम्प्ट में बदलाव कर दोबारा ट्राई करें → इमेज डाउनलोड कर शेयर करें।

होली 2026 के टॉप AI प्रॉम्प्ट्स

युवा की रंगीन मस्ती

"A young Indian man in white kurta, face and clothes smeared with pink, yellow, blue gulal, laughing joyfully, colorful powder clouds in background, cinematic lighting, ultra-realistic."

परिवार के साथ होली

"Indian family celebrating Holi in courtyard, grandparents, parents, kids in white outfits covered in vibrant colors, holding gulal plates and pichkari, golden sunlight, joyful expressions, DSLR style.

स्टाइलिश चश्मा लुक

Side profile of young Indian guy in black sunglasses and white chikankari kurta splashed with pink, yellow, blue colors, soft color clouds floating, trendy Holi vibe.

बच्चों की धमाल

"Children playing Holi on vibrant street, splashing water guns, faces streaked with orange, pink powders, laughing while chasing, puddles and balloons, bright blue sky.

"दोस्तों की पार्टी:

"Three friends in Holi party, man hitting blue water balloon with bat, women laughing with red-yellow-green balloons, gulal on white t-shirts, water droplets in air, golden sunlight.

"यह ट्रेंड साफ दिखाता है कि होली अब डिजिटल और क्रिएटिव हो गई है। AI ने त्योहार को नया रूप दिया है, जहां हर कोई अपना 'AI वाला होली लुक' बना सकता है।

ये भी पढ़ें

Electric FlyingTaxi: भारत उड़ान भरने को तैयार! पहली इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी का डिजिटल ट्विन: ट्रैफिक जाम अब बनेगा इतिहास

Published on:
28 Feb 2026 03:13 pm
Also Read
View All

अगली खबर