
Autonomous Delivery: जयपुर. गुरुग्राम ने आज भारत की लॉजिस्टिक्स में नया इतिहास रच दिया है। गुरुग्राम-बेस्ड स्टार्टअप SkyeAirMobility ने भारत की पहली एंड-टू-एंड ऑटोनॉमसडोरस्टेप डिलीवरी सर्विस लॉन्च कर दी है, जहां ड्रोन पैकेज को हवा में ले जाते हैं और AI-पावर्ड ग्राउंड रोबोट उन्हें सीधे ग्राहक के दरवाजे पर पहुंचाते हैं। इस पूरी प्रक्रिया में कोई मानव हस्तक्षेप नहीं है।
यह माइलस्टोन हाल ही दिल्ली में आयोजित IndiaAIImpactSummit 2026 में अनाउंस किया गया था, जहां SkyeAir ने अमेरिकी पार्टनर्स ArriveAI और Ottonomy के साथ साझेदारी की घोषणा की। कंपनी ने SkyePort(हाइपरलोकल डिलीवरी पोर्ट), ArrivePoints (स्मार्ट मेलबॉक्स/स्टोरेजपॉइंट्स) और Ottonomy के AIरोवर्स को इंटीग्रेट करके यह सिस्टम बनाया है।
गुरुग्राम अब 'फ्यूचर ऑफ डिलीवरी' का लाइव लैब बन गया है। जल्द ही दिल्लीवाले भी ऑर्डर करेंगे तो ड्रोन आसमान में दिखेगा और रोबोट दरवाजे पर खटखटाएगा।
SkyeAir के ड्रोन 10 किलोग्राम तक का पैकेज उठाकर ArrivePoints तक पहुंचाते हैं। वहां से Ottonomy के ऑटोनॉमसरोवर्स (जमीन पर चलने वाले छोटे रोबोट) पार्सल को पिक करते हैं और लास्ट-मीटर डिलीवरी पूरी करते हैं – यानी आपके घर के दरवाजे तक। पूरा ऑपरेशन SkyeUTM(UnmannedTrafficManagement) नाम के AI सॉफ्टवेयर से मैनेज होता है, जो रूट ऑप्टिमाइजेशन, ट्रैफिक कंट्रोल और सेफ्टी सुनिश्चित करता है।
SkyePort को फिजिकल AI इंफ्रास्ट्रक्चर से जोड़ा है। पहले सिर्फ ड्रोन से डिलीवरी कर रहे थे, लेकिन अब ArriveAI और Ottonomy के साथ मिलकर एंड-टू-एंड ऑटोनॉमस हो गया है। यह हाइपरलोकल लॉजिस्टिक्स में गेम-चेंजर साबित होगा। यह सर्विस गुरुग्राम के चुनिंदा इलाकों में लाइव हो चुकी है और कंपनी का दावा है कि यह दुनिया के सबसे एडवांस्ड सिस्टम्स में से एक है।
विशेषज्ञों का मानना है कि इससे ई-कॉमर्स, क्विक कॉमर्स, मेडिसिन और ग्रॉसरी डिलीवरी में क्रांति आएगी।
ड्रोन क्षमता: 10 किलो तक पेलोड
रोबोट:Ottonomy के AIरोवर्स (Made-in-India Ottobot)
एमिशन बचत:500gCO2 प्रति डिलीवरी
राजस्थान सरकार ने हाल ही में DronePolicy और AI/MLPolicy 2026 लॉन्च की है, जो ड्रोन को एग्रीकल्चर, हेल्थकेयर, डिजास्टर मैनेजमेंट और इंडस्ट्री में प्रमोट कर रही है।
Updated on:
24 Feb 2026 03:13 pm
Published on:
24 Feb 2026 03:12 pm
