21 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Electric FlyingTaxi: भारत उड़ान भरने को तैयार! पहली इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी का डिजिटल ट्विन: ट्रैफिक जाम अब बनेगा इतिहास

Electric Air Taxi: दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित AI समिट में कई अलग-अलग चीजें दुनिया को देखने को मिली। कुछ ऐसे प्रयोग भी सामने आए हैं, जिनकी काफी सराहना हो रही है। इनमें से ही एक AI संचालित एयर टैक्सी का एक मॉडल है।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

MOHIT SHARMA

Feb 21, 2026

मोहित शर्मा.

जयपुर/नई दिल्ली. भारत अब शहरों में ट्रैफिक जाम को अलविदा कहने के करीब पहुंच गया है। चेन्नई की डीपटेक स्टार्टअप The ePlane Company (IIT मद्रास से इनक्यूबेटेड) ने India AI Impact Summit 2026 में धमाल मचा दिया। कंपनी ने NVIDIA के साथ मिलकर भारत की पहली इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी e200x का हाई-फिडेलिटी डिजिटल ट्विन बनाया है, जो लाखों वर्चुअल किलोमीटर की उड़ानें पहले से टेस्ट कर लेगा, ताकि असली उड़ान में कोई रिस्क न रहे।

रनवे की जरूरत नहीं

e200x एक इलेक्ट्रिक VTOL (वर्टिकल टेकऑफ एंड लैंडिंग) एयरक्राफ्ट है। इसमें रनवे की जरूरत नहीं, शोर कम, बैटरी से चलता है। NVIDIA Omniverse लाइब्रेरीज़ से बनाया गया यह डिजिटल ट्विन एयरोडायनामिक्स, सेंसर रिस्पॉन्स और जटिल फ्लाइट सिनेरियो को बिल्कुल रियल जैसा सिमुलेट करता है। ऑनबोर्ड कंप्यूटिंग के लिए NVIDIA IGX प्लेटफॉर्म यूज होगा, जो कैमरा, रडार जैसे सेंसर्स से डेटा फ्यूजन, डिसीजन-मेकिंग और विजुअलाइजेशन को हैंडल करेगा।

डिजिटल ट्विन को लाइव शोकेस किया

AI Impact Summit में NVIDIA इनोवेशन पवेलियन में इस डिजिटल ट्विन को लाइव शोकेस किया गया। कंपनी के फाउंडर एवं CTO प्रो. सत्य चक्रवर्ती ने कहा, “हम सिर्फ एयरक्राफ्ट नहीं बना रहे, पूरा इकोसिस्टम खड़ा कर रहे हैं। NVIDIA के साथ मिलकर डिजिटल और फिजिकल की बॉर्डर लाइन मिट रही है। Omniverse में हम एयरक्राफ्ट की लिमिट्स हजारों बार पुश करते हैं, ताकि रियल लाइफ में कभी न करना पड़े। यह sovereign aerospace capability की नई परिभाषा है!” यह तकनीक Urban Air Mobility (UAM) को सुपर-सेफ और एफिशिएंट बनाएगी – मेंटेनेंस पहले से पता चलेगा, डाउनटाइम कम होगा, पायलट को बेहतर सिचुएशनल अवेयरनेस मिलेगी।

ट्रैफिक में घंटों का सफर मिनटों में

बेंगलुरु, मुंबई, चेन्नई जैसे शहरों में कमर्शियल सर्विस लॉन्च का प्लान है। ट्रैफिक में घंटों का सफर मिनटों में होगा। ग्लोबल प्लेयर्स जैसे Joby Aviation और Archer Aviation भी इसी रेस में हैं, लेकिन ePlane भारत का पहला eVTOL OEM है जो NVIDIA Omniverse का इस्तेमाल कर रहा है। जानकारी के अनुसार DGCA से Design Organisation Approval मिल चुका है, फुल-स्केल प्रोटोटाइप फ्लाइट टेस्टिंग जल्द शुरू होगी। भारत का एविएशन सेक्टर AI और इनोवेशन से नई उड़ान भर रहा है – यह सिर्फ एक एयर टैक्सी नहीं, भविष्य की उड़ान है।

मुख्य जानकारी

  • "India AI Impact Summit 2026" में इसका मॉडल दिखाया गया- कंपनी का लक्ष्य है कि 2026 के अंत तक या 2026-2027 में कमर्शियल सर्विस शुरू हो जाए
  • रेंज: एक चार्ज पर 110-200 km
  • स्पीड: 160-200 km/h
  • क्षमता: 1 पायलट 2 पैसेंजर
  • रनवे की जरूरत नहीं, छत या ओपन जगह से उड़ान-लैंडिंग- बैटरी से चलती है, कोई प्रदूषण नहीं, शोर भी कम
  • लॉन्च प्लान: बेंगलुरु, मुंबई, चेन्नई जैसे शहरों में पहले शुरू होगी