जयपुर

Bharat Jodo Nyay Yatra: राजस्थान के इन जिलों से गुजरेगी राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’, ये रहेगा रूट

Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा प्रदेश के दो जिलों से गुजरेगी। इसे लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने यात्रा का रूट चार्ट जारी कर दिया है।
less than 1 minute read
Jan 05, 2024
rahul_gandhi_.jpg

Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा प्रदेश के दो जिलों से गुजरेगी। इसे लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने यात्रा का रूट चार्ट जारी कर दिया है। राहुल गांधी 14 जनवरी को मणिपुर से भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत करेंगे। बताया जा रहा है कि राजस्थान में यात्रा मार्च में आ सकती है।

राजस्थान में यात्रा उत्तर प्रदेश के रास्ते से धौलपुर से प्रवेश करेगी और 50 से 60 किमी का सफर तय कर मध्य प्रदेश में प्रवेश कर जाएगी। करीब आधे दिन में यह सफर पूरा होगा। उसके बाद मध्य प्रदेश से यात्रा बांसवाड़ा जिले में प्रवेश करेगी।

यहां भी यात्रा 60 से 70 किमी का सफर तय कर गुजरात में प्रवेश कर जाएगी। यहां भी सफर आधे दिन में तय होगा। इन दोनों जिलों में यात्रा करीब 128 किमी का सफर तय करेगी। पहले इस यात्रा का नाम न्याय यात्रा रखा गया था। लेकिन अब भारत जोड़ो न्याय यात्रा कर दिया गया है। इस बार यात्रा राहुल गाड़ी से करेंगे।

Updated on:
05 Jan 2024 10:02 am
Published on:
05 Jan 2024 10:01 am