PM Modi In Jaipur: प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहली बार जयपुर आ रहे हैं। वे आ तो रहे हैं पुलिस महानिदेशक-पुलिस महानिरीक्षक कॉन्फ्रेंस में, लेकिन इस कॉन्फ्रेंस में शामिल होने से पहले वे भाजपा प्रदेश कार्यालय आएंगे। पहली बार होगा, जब देश के कोई प्रधानमंत्री भाजपा कार्यालय आएंगे। वे यहां भाजपा के 115 विधायकों और प्रदेश पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। पीएम मोदी इनके साथ रात्रि भोजन भी करेंगे। पीएम को भाजपा कार्यालय में करीब तीन घंटे रुकने का कार्यक्रम है।