8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

DG-IG Conference: 3 दिन जयपुर में रहेंगे पीएम मोदी, ये मार्ग होंगे बंद, यहां देखें Route Map

PM Modi In Jaipur: ऑल इंडिया डीजी-आईजी कॉन्फ्रेंस 5 से 7 जनवरी तक झालाना स्थित राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में होगी। देश के सभी राज्यों के पुलिस महानिदेशक व महानिरीक्षक कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Akshita Deora

•

Updated: 3 Jan 2024, 4:33 PM IST

pm_modi_route.jpg

PM Modi To Attend DG-IG Conference: ऑल इंडिया डीजी-आईजी कॉन्फ्रेंस 5 से 7 जनवरी तक झालाना स्थित राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में होगी। देश के सभी राज्यों के पुलिस महानिदेशक व महानिरीक्षक कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे। ऐसे में वीवीआईपी के आवागमन के लिए शहर यातायात पुलिस एयरपोर्ट से जेडीए चौराहा तक (जेएलएन मार्ग), भवानी सिंह रोड, 22 गोदाम सर्कल से राममंदिर, राजभवन, 22 गोदाम सर्कल से परिवहन आयुक्त कार्यालय सहकार मार्ग तथा अंबेडकर सर्कल से विधायक आवास (विधानसभा के पास) तक के मार्ग का उपयोग करेगी। इन मार्गों पर जब वीवीआईपी मूवमेंट होगा, तब कुछ समय के लिए सामान्य यातायात रोका जाएगा। हालांकि अति आवश्यक सेवा से जुड़े वाहनों का आवागमन जारी रहेगा।
यह भी पढ़ें : PM Modi In Jaipur : 3 दिन जयपुर में रहेंगे पीएम नरेंद्र मोदी, डीजी-आईजी कॉन्फ्रेंस में लेंगे भाग, ये रहेगा कार्यक्रम


समय से पहले पहुंचे परीक्षार्थी
7 जनवरी को सहायक आचार्य पुस्तकालयाध्यक्ष एवं शारीरिक प्रशिक्षण अनुदेशक भर्ती परीक्षा भी होगी। परीक्षा का समय दोपहर 12 से 2 बजे तक है। ऐसे में परीक्षार्थी समय से पहले ही परीक्षा केन्द्र पहुंचें, ताकि उन्हें वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान यातायात जाम में फंसना नहीं पड़े। पुलिस ने कहा है कि निर्धारित समय से पहले ही परीक्षार्थी निकलें और समानान्तर मागों का उपयोग कर परीक्षा केन्द्र पर पहुंचे।