डोभाल भी प्रधानमंत्री के साथ ठहरेंगे
सूत्रों के मुताबिक सम्मेलन में आ रहे अधिकारी विधानसभा के नजदीक एमएलए फ्लैट्स में ठहरेंगे। वहीं राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल प्रधानमंत्री मोदी के साथ राजभवन में ठहर सकते हैं। प्रधानमंत्री, केन्द्रीय गृह मंत्री व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार की सुरक्षा के अलावा आने वाले अधिकारियों के आवास पर दो स्तरीय सुरक्षा रहेगी। आवास के अंदर व बाहर रहने वाले सुरक्षाकर्मियों की ड्रेस भी अलग रहेगी। इसके अलावा जिन अधिकारियों को सुरक्षा मापदंड दिए गए हैं, उन्हीं के अनुसार उनके आवागमन के दौरान सुरक्षा रहेगी। इन अधिकारियों के साथ निरीक्षक स्तर के एक-एक लाइजनिंग अधिकारी रहेंगे।