जयपुर

Air India की दुबई-जयपुर फ्लाइट में महिला क्रू मेंबर के साथ शर्मनाक हरकत, नशे में धुत यात्री ने गलत तरीके से टच किया

Air India Dubai-Jaipur flight: एयर इंडिया की फ्लाइट IX-195 में दुबई से जयपुर आते समय एक शराबी यात्री ने महिला क्रू मेंबर को गलत तरीके से टच किया। सूचना मिलने पर फ्लाइट कमांडर ने कार्रवाई की और जयपुर पहुंचने पर उसे एयरपोर्ट थाना पुलिस के हवाले कर दिया।
2 min read
• •
Updated: 28 Jun 2025, 1:22 PM IST
Air India Dubai-Jaipur flight
Air India Dubai-Jaipur flight (Photo- AI)

Air India Dubai-Jaipur flight: दुबई से जयपुर आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX-195 में शुक्रवार देर रात एक यात्री ने महिला क्रू मेंबर के साथ बदतमीजी की। बताया गया कि टेक ऑफ के कुछ देर बाद ही यात्री ने महिला क्रू मेंबर को बार-बार बुलाया और उस पर आपत्तिजनक बातें कहीं। उसने उसके साथ दुर्व्यवहार किया और अशोभनीय टिप्पणियां कीं। साथ ही गलत तरीके से टच किया।

बता दें कि महिला क्रू मेंबर ने तुरंत इसकी शिकायत फ्लाइट स्टॉफ से की। इसके बाद आरोपी यात्री ने अन्य क्रू मेंबर्स से भी उलझना शुरू कर दिया। फ्लाइट में काफी देर तक हंगामा चलता रहा।


आरोपी सीआईएसएफ के हवाले


फ्लाइट के जयपुर एयरपोर्ट पर लैंड करते ही स्टॉफ ने आरोपी को सीआईएसएफ के हवाले कर दिया। सीआईएसएफ ने उसे एयरपोर्ट थाना पुलिस को सौंप दिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। महिला क्रू मेंबर ने इस मामले में लिखित शिकायत भी दी है।


फ्लाइट स्टॉफ के मुताबिक, यात्री शराब के नशे में था और बार-बार झगड़ा कर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया, यात्री फ्लाइट में चढ़ते ही नशे में था। उसने बार-बार महिला क्रू से बहस की, अपशब्द बोले और गलत व्यवहार किया। अन्य यात्रियों और स्टाफ ने उसे शांत कराने की कोशिश की, लेकिन वह और ज्यादा उग्र होता गया।


महिला क्रू मेंबर ने क्या बताया


महिला क्रू मेंबर ने बताया कि उड़ान के दौरान जब वह पैसेंजर की सीट के पास गई तो उसकी पीठ उस यात्री की तरफ थी। तभी उसने गलत तरीके से छूने की कोशिश की। बाद में उसने शराब का गिलास मांगने के बहाने करीब आने की कोशिश की, लेकिन मना करने पर भी वह नहीं माना और लगातार परेशान करता रहा। लैंडिंग के बाद भी वह अपनी गलती मानने को तैयार नहीं था।

Updated on:
28 Jun 2025, 1:22 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Rajasthan: कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग में सत्यवीर अलोरिया अध्यक्ष नियुक्त, प्रतीक सिंह को-चेयरपर्सन बने, 7 कोऑर्डिनेटर भी नियुक्त

घर के अंदर चाबी, बाहर चोरी हो गई गाड़ी, कीलैस एंट्री वाली लग्जरी कारें चोरों के निशाने पर

राजस्थान विश्वविद्यालय के कॉलेज में फ्रेशर पार्टी की मांग पर बवाल, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष लक्ष्यराज सिंह चूंडावत ने हटाई प्रिंसिपल की कुर्सी

पंचायत चुनाव के नतीजों से भाजपा आलाकमान नाराज, राजस्थान के दिग्गज नेताओं को दिल्ली तलब कर लिया आड़े हाथ

Rajasthan UP Zila Pramukh Chunav: एक दिन में ही बदले समीकरण: चूरू में कांग्रेस तो ब्यावर में भाजपा ने जीता उप जिला प्रमुख चुनाव, जानें कहां से कौन जीता