26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / जयपुर में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली में पायलट ने किया प्रयास, लेकिन नहीं उतर सकी फ्लाइट, आ रही थी मुंबई से

जयपुर में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली में पायलट ने किया प्रयास, लेकिन नहीं उतर सकी फ्लाइट, आ रही थी मुंबई से

मुंबई से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को रात में इमरजेंसी में जयपुर में लैंडिंग करनी पड़ी। पायलट द्वारा दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंडिंग के कई प्रयास असफल रहने के बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने फ्लाइट को जयपुर एयरपोर्ट पर डायवर्ट कर दिया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Manish Chaturvedi

•

Updated: 24 Jun 2025, 10:24 AM IST

patrika photo

patrika photo

मुंबई से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को रात में इमरजेंसी में जयपुर में लैंडिंग करनी पड़ी। पायलट द्वारा दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंडिंग के कई प्रयास असफल रहने के बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने फ्लाइट को जयपुर एयरपोर्ट पर डायवर्ट कर दिया। फ्लाइट रात करीब साढ़े आठ बजे जयपुर पहुंची और देर रात तक एयरपोर्ट पर खड़ी रही।

जानकारी के अनुसार एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-2687 शाम 4 बजे मुंबई से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी और इसे शाम 6:30 बजे दिल्ली पहुंचना था। लेकिन जब फ्लाइट दिल्ली एयरस्पेस में पहुंची तो पायलट ने लैंडिंग के लिए लगभग चार से पांच बार प्रयास किए। लेकिन खराब मौसम या अन्य कारणों के चलते वह सफल नहीं हो पाए। लगभग 45 मिनट तक लैंडिंग की कोशिशें की जाती रहीं। जिसके बाद फ्लाइट को जयपुर डायवर्ट किया गया। इसके बाद जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग हुई। हालांकि इस दौरान देरी के कारण यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा।

इससे पहले कल सुबह भी जयपुर से दुबई जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक फ्लाइट में भी तकनीकी खराबी सामने आई थी। यह फ्लाइट सुबह टेक-ऑफ से ठीक पहले रनवे पर थी, जब कॉकपिट में तकनीकी गड़बड़ी का पता चला। पायलट ने तुरंत निर्णय लेते हुए फ्लाइट को एप्रन पर वापस लाकर खड़ा किया। इस फ्लाइट में 130 यात्री सवार थे। इंजीनियरों ने करीब 5 घंटे तक तकनीकी खराबी को ठीक करने का प्रयास किया, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। आखिरकार यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए फ्लाइट को रद्द कर दिया गया।