जयपुर

Jaipur Airport: उड़ान भरने के महज 18 मिनट बाद ही करवानी पड़ी फ्लाइट की इमरजेंस लैंडिंग, यात्रियों में मचा हड़कंप

Technical issue in flight: दोनों ही मामलों में यात्रियों को दो घंटे तक फ्लाइट में ही बैठा रहना पड़ा। दरअसल दोपहर 1:35 बजे जयपुर से मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट ने 128 यात्रियों के साथ 11 मिनट की देरी से उड़ान भरी।
less than 1 minute read
Jul 26, 2025
Feature image
Airport Image: Patrika

Jaipur International Airport: जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शुक्रवार को तकनीकी खामी के दो मामले सामने आए। इसमें एक फ्लाइट को उड़ान भरने के महज 18 मिनट बाद ही लौटना पड़ा, उसकी इमरजेंस लैंडिंग करवाई गई, जबकि दूसरी को टेकऑफ से पहले रोक दिया गया। दोनों ही मामलों में यात्रियों को दो घंटे तक फ्लाइट में ही बैठा रहना पड़ा। दरअसल दोपहर 1:35 बजे जयपुर से मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट ने 128 यात्रियों के साथ 11 मिनट की देरी से उड़ान भरी।

करीब 10 मिनट बाद पायलट को कार्गो गेट खुला होने का सिग्नल मिला। इसके बाद उसने एटीसी से संपर्क कर वापस लैंडिंग की अनुमति मांगी। ऐसे में 18 मिनट बाद फ्लाइट जयपुर लौट आई। तकनीकी जांच में दो घंटे लगे, इस दौरान यात्री उसी फ्लाइट में बैठे रहे। वापसी में 9 यात्री मुंबई नहीं गए। हालांकि इसका कारण स्पष्ट नहीं हुआ। फ्लाइट करीब शाम 4:15 बजे मुंबई के लिए रवाना हुई।

फ्लाइट को होल्ड पर रखना पड़ा

इधर, दोपहर 1:45 बजे जयपुर से चंडीगढ़ जाने वाली फ्लाइट में भी टेक्निकल फॉल्ट सामने आया। उस वक्त यात्री बोर्ड कर चुके थे और फ्लाइट रनवे की ओर बढ़ने ही वाली थी, तभी पायलट को गड़बड़ी महसूस हुई। फ्लाइट को तुरंत होल्ड पर रखा गया और दो घंटे बाद जैसे ही खामी दूर हुई उसे रवाना किया गया। इस दौरान यात्रियों को फ्लाइट में ही रोके रखा।

Updated on:
26 Jul 2025 12:33 pm
Published on:
26 Jul 2025 12:31 pm