27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Weather Update : राजस्थान में 28 जुलाई से 2 अगस्त तक कहीं-कहीं भारी/अतिभारी बारिश की संभावना, नया IMD अलर्ट

Rajasthan Weather Update : मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार 28 जुलाई से 2 अगस्त एक बार फिर राजस्थान में मानसून सक्रिय होने जा रहा है। इस दौरान कहीं-कहीं भारी/अतिभारी बारिश होने की संभावना है।
2 min read
Google source verification
Rajasthan Weather Prediction Rajasthan 28 July to 2 August very heavy rainfall

Rajasthan Weather Update : अजमेर शहर का दृश्य। फाइल फोटो - ANI

Rajasthan Weather Update : राजस्थान का मौसम एक बार फिर यू-टर्न लेने जा रहा है। मौसम विभाग के आज सोमवार को आए नए Prediction के अनुसार राजस्थान में 28 जुलाई से 2 अगस्त एक बार फिर मानसून सक्रिय होने जा रहा है। इस दौरान कहीं-कहीं भारी/अतिभारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी भारत के ऊपर बना गहरा अवदाब है। जिस वजह से राज्य में आगामी दिनों में मानसून सक्रिय होने की प्रबल संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी व आस-पास के लगे पश्चिम बंगाल, उत्तरी उड़ीसा तट पर वर्तमान में एक गहरा अवदाब (Deep Depression) बना हुआ है। मानसून ट्रफ लाइन आज सामान्य स्थिति पर है। वह बीकानेर, दतिया, डाल्टनगंज व डीप डिप्रेशन से होकर गुजर रही है। साथ ही दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र भी बना हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार के अनुसार उपरोक्त के प्रभाव से आज 27 जुलाई को बीकानेर, जोधपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ मध्यम से कहीं-कहीं तेज बारिश होने व शेष भागों में केवल छुटपुट स्थानों पर हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है।

28 जुलाई का मौसम अपडेट

मौसम विभाग के अनुसार 28 जुलाई से पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, जयपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने व मध्यम से कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

29 जुलाई का मौसम अपडेट

मौसम विभाग के अनुसार 29 जुलाई से कोटा, भरतपुर, जयपुर, अजमेर, उदयपुर व बीकानेर संभाग के कुछ और भागों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस दौरान दक्षिण-पूर्वी व पूर्वी भागों में कहीं-कहीं भारी/अतिभारी बारिश होने की संभावना है।

30 जुलाई से 2 अगस्त का मौसम अपडेट

मौसम विभाग के अनुसार 30 जुलाई से 2 अगस्त के दौरान भी पूर्वी व पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में मानसून सक्रिय रहने तथा कहीं-कहीं भारी/अतिभारी बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।

12 जिलों में सामान्य से काफी कम बारिश दर्ज

इस वर्ष मानसून की देर से एंट्री और बीच में लंबे ब्रेक का असर अब भी दिखाई दे रहा है। प्रदेश के 12 जिलों में अब भी सामान्य से काफी कम बारिश दर्ज हुई है। वहीं केवल पांच जिले-ब्यावर, बीकानेर, डीडवाना-कुचामन, फलोदी और सलूम्बर ही ऐसे हैं, जहां अब तक औसत से अधिक बारिश हुई है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग