28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में 24 हजार सफाई कर्मचारियों की भर्ती: 15 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन, देखें जिलेवार पदों की संख्या

Safai Karmachari Bharti: राजस्थान सरकार ने 183 नगरीय निकायों में संविदा पर 24 हजार 712 सफाई कर्मचारियों की भर्ती निकाली है। आवेदन 15 अगस्त से 28 सितंबर तक होंगे। 21-40 वर्ष के अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे।
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Arvind Rao

Jul 27, 2026

Rajasthan Safai Karmachari Bharti

राजस्थान में 24 हजार से अधिक पदों के लिए सफाई कर्मचारियों की होगी भर्ती (पत्रिका फाइल फोटो)

Rajasthan Safai Karmachari Bharti: राजस्थान सरकार ने राज्य के युवाओं और सफाई कार्य से जुड़े लोगों के लिए बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश की 183 नगरीय निकायों जिनमें नगर पालिका, नगर परिषद और नगर निगम शामिल हैं, इनमें कुल 24 हजार 712 सफाई कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी। बता दें कि यह पहला मौका है, जब राज्य सरकार इतनी बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारियों की संविदा के आधार पर सीधी भर्ती करने जा रही है।

आवेदन की तारीख

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत आवेदन की शुरुआत 15 अगस्त से होगी। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 28 सितंबर तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को राजस्थान स्वायत्त शासन निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट का उपयोग करना होगा या वे अपनी SSO-ID के जरिए भी ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

कितनी होगी चाहिए उम्र और कैसे होगी चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में 21 से 40 वर्ष की आयु के लोग भाग ले सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अभ्यर्थियों द्वारा दिए गए दस्तावेजों की जांच की जाएगी। इसके बाद भर्ती पारदर्शी रहे, इसके लिए लॉटरी प्रणाली के जरिए सफल उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

क्या होगी योग्यता, अनुभव और मानदेय

खास बात यह है कि इस पद के लिए कोई भी न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता निर्धारित नहीं की गई है। यानी साक्षर और अनपढ़ दोनों ही इसके लिए पात्र हैं। हालांकि, उम्मीदवार के पास किसी भी नगरीय निकाय में कम से कम एक साल तक सफाई कार्य करने का व्यावहारिक अनुभव होना अनिवार्य है। सामाजिक समानता को बढ़ावा देते हुए इस भर्ती में महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया है। चयन के पश्चात अभ्यर्थियों को 7 हजार 410 रुपए प्रति महीने का निश्चित वेतन दिया जाएगा।

जयपुर में सबसे ज्यादा पद

  • जयपुर में 4,811
  • बीकानेर में 1,084
  • जोधपुर में 890
  • सीकर में 480
  • भरतपुर में 450
  • अलवर में 426
  • उदयपुर में 300
  • अजमेर में 290

भर्ती के लिए आवेदन शुल्क

  • सामान्य वर्ग के लिए 600 रुपए
  • आरक्षित वर्ग के लिए 400 रुपए
  • दिव्यांग वर्ग के लिए 400 रुपए

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग