27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CJP Funding : मोबाइल रिपेयर करने वाला व्यक्ति रोज ₹10 लाख का भेजता था खाना, इसकी जांच हो, मदन राठौड़ ने उठाया सवाल

CJP Funding : कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आंदोलन पर सवाल उठाते हुए राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ ने कहा कि यह कहना सही है कि इन लोगों को कहीं से फंडिंग मिल रही है।
2 min read
Google source verification
Rajasthan MP Madan Rathore raised question Who is funding CJP should be investigation

Rajasthan Politics : BJP सांसद मदन राठौर CJP लीडरशिप फंडिंग। फाइल फोटो पत्रिका

CJP Funding : दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट के सीनियर वकील महेश जेठमलानी ने CJP लीडरशिप के जश्न पर सवाल उठाए हैं। इस पर राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ का कहना है, यह कहना सही है कि इन लोगों को कहीं से फंडिंग मिल रही है। सोशल मीडिया से पता चला है कि बांग्लादेश, कुवैत वगैरह से खाने की बुकिंग की गई थी। जानकारी मिली है कि मोबाइल फोन ठीक करने का काम करने वाले एक व्यक्ति ने रोज़ाना 10 लाख रुपए का खाना भेजा। यह फंडिंग कहां से आ रही है? यह सवाल जायज़ है और इसकी जांच होनी चाहिए।

राजस्थान भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी शुरू से ही विद्यार्थियों की समस्या के निदान के प्रति गंभीर थे। ऐसा सख्त कानून जिसमें कड़ी सजा हो और आर्थिक दंड मिले, इसका बिल अभी आ जाएगा। टास्क फोर्स का भी गठन हुआ है। हम इसका स्वागत करते हैं, कोई अपराध न हो इसके लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं।

मदन राठौड़ ने रविवार को कहा था कि धर्मेंद्र प्रधान का कोई दोष नहीं है। छात्रों के कंधे पर बंदूक रखकर चलाने पूरा टुकड़े-टुकड़े गैंग उनके पीछे लग गया था। धर्मेंद्र प्रधान ने खुद अपना इस्तीफा सौंप दिया। धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री रहते बहुत अच्छे काम किए।

25 जुलाई धर्मेंद्र प्रधान ने दिया था इस्तीफा

कॉकरोच जनता पार्टी के बीते 36 दिन से जंतर-मंतर पर धरने के बीच 25 जुलाई दोपहर को शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है। शनिवार शाम करीब 8.15 बजे धर्मेंद्र प्रधान के मंत्रालय का चार्ज प्रह्लाद जोशी को दे दिया गया है। प्रह्लाद जोशी खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण, ऊर्जा और उपभोक्ता मामलों के मंत्री भी हैं।

कौन फंडिंग कर रहा है? - महेश जेठमलानी

सुप्रीम कोर्ट के वकील और पूर्व भाजपा सांसद महेश जेठमलानी ने एक्स पर सीजेपी नेताओं के डांस करते वीडियो शेयर किया। साथ में सवाल उठाते हुए महेश जेठमलानी ने X पर लिखा सीजेपी नेता होटल में पार्टी कर रहे हैं। इस विरोध-प्रदर्शन के दौरान यात्रा, खाना, रहना और दूसरे खर्च को कौन फंडिंग कर रहा है? जिन लोगों ने दिल्ली को उबाल कर रखा, उन्हें फंडिंग कौन कर रहा है? महेश जेठमलानी के पोस्ट के बाद मदन राठौड़ ने यह सवाल उठाया है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग