27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘सिर्फ 4 डॉलर में ऐसा सफर!’ ब्रिटिश ट्रैवलर की वीडियो वायरल, भारत की अच्छी छवि दिखाने के लिए लोगों ने किया धन्यवाद

British Traveller India Bus Video: ब्रिटिश ट्रैवलर जैक हीटन का दिल्ली-जयपुर स्लीपर बस का वीडियो वायरल हो गया है। उन्होंने अपनी वीडियो में भारतीय बस सेवा की जमकर तारीफ की है। सोशल मीडिया यूजर्स ने भारत की अच्छी तस्वीर दिखाने के लिए उनका धन्यवाद किया।
2 min read
Google source verification
British Traveller India Bus Video

ब्रिटिश ट्रैवलर की भारतीय बस सेवा की तारीफ वाली वीडियो पर रिएक्शन (Photo- Instagram @jack_ofalljourneys)

India Bus Service Viral Video: भारत में घूम रहे ब्रिटिश ट्रैवलर जैक हटीन का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जैक हटीन ने अपना दिल्ली से जयपुर का बस से सफर का अनुभव शेयर किया है। उन्होंने भारतीय स्लीपर बस की जमकर तारीफ की है। हालांकि वीडियो शेयर होने के बाद अब लोगों की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। कई यूजर्स ने जैक का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि उन्होंने दुनिया को भारत की वह तस्वीर दिखाई है, जो अक्सर सोशल मीडिया पर देखने को नहीं मिलती। वहीं कुछ लोग सिर्फ 4 डॉलर में इतनी अच्छी बस सुविधा मिलने पर चौंकने वाला रिएक्शन दिया है।

लोग बोले- भारत की असली तस्वीर दिखाने के लिए शुक्रिया

जैक का वीडियो वायरल होने के बाद इंस्टाग्राम पर लोगों ने उनकी जमकर सराहना की। एक यूजर ने लिखा कि 7 घंटे का सफर और इतनी सुविधाएं, वह भी सिर्फ 4 डॉलर में… इससे बेहतर क्या हो सकता है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि यह तो ट्रेन से भी बेहतर है। एक और यूजर ने लिखा कि भारत की वह साइड दिखाने के लिए धन्यवाद, जिसे सोशल मीडिया पर अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है। आपका ईमानदार और संतुलित नजरिया काबिल-ए-तारीफ है।" एक अन्य यूजर ने कहा कि भारत स्लीपर बस सेवा के मामले में काफी प्रगति कर चुका है।

4 डॉलर में 7 घंटे का सफर देख हैरान रह गया ब्रिटिश ट्रैवलर

जैक ने 24 जुलाई को दिल्ली से जयपुर तक एक प्राइवेट स्लीपर बस में सफर किया। उन्होंने बताया कि इस यात्रा का किराया सिर्फ 4 अमेरिकी डॉलर में उन्होंने बुक की। इतनी कम कीमत में मिली सुविधाओं ने उन्हें हैरान कर दिया। उनके मुताबिक बस साफ-सुथरी, आधुनिक और काफी आरामदायक थी। उन्होंने कहा कि पैसों के हिसाब से यह अनुभव शानदार था और वह भविष्य में दोबारा भी ऐसी बस से यात्रा करना चाहेंगे।

खाना, जगह और सुविधाओं ने जीत लिया दिल

वीडियो में जैक ने बस के अंदर की सुविधाएं भी दिखाईं। उन्होंने बताया कि स्लीपर सीट काफी बड़ी थी और लेटने के बाद आराम से सोया जा सकता था। बस में टॉयलेट और सिंक जैसी सुविधाएं भी मौजूद थीं। सफर शुरू होने के कुछ ही देर बाद उन्हें कॉम्प्लिमेंट्री खाना भी दिया गया, जिसमें करी, दाल, सब्जी, चावल, चपाती और गुलाब जामुन शामिल था। जैक ने कहा कि उन्हें खाने का स्वाद कई रेस्तरां से भी बेहतर लगा।

'भारत यूरोप को कुछ सिखा सकता है'

अपने वीडियो के कैप्शन में जैक ने लिखा कि वह पिछले साढ़े तीन महीने से भारत की यात्रा कर रहे हैं और अब तक अलग-अलग तरह के अनुभव मिले हैं। लेकिन दिल्ली से जयपुर तक का यह बस सफर उनके लिए सबसे बेहतरीन रहा। उन्होंने अपनी वीडियो में कहा कि भारत इस मामले में यूरोप को कुछ सिखा सकता है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें बस से सफर करना ज्यादा पसंद नहीं लेकिन इस बस के सफर में उन्हें मजा आया।