जयपुर

Rajasthan News: एक ही चिता पर सगे भाइयों का अंतिम संस्कार, परिवार में मचा कोहराम

मूंडरू कस्बे के गांव रतनपुरा निवासी दो सगे भाइयों की अजमेर के पुष्कर में मंगलवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी, जिनका बुधवार सुबह गमगीन माहौल में एक ही चिता पर अंतिम संस्कार हुआ।

2 min read
Apr 15, 2026
फोटो पत्रिका नेटवर्क

जयपुर। मूंडरू कस्बे के गांव रतनपुरा निवासी दो सगे भाइयों की अजमेर के पुष्कर में मंगलवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी, जिनका बुधवार सुबह गमगीन माहौल में एक ही चिता पर अंतिम संस्कार हुआ।

उल्लेखनीय है कि रतनपुरा निवासी पूरण मल सामोता के पुत्र शिवदान (47) व मुकेश चौधरी (40) की पुष्कर के नए बाईपास मार्ग स्थित कानस पुलिया के पास मंगलवार की दोपहर तेज रफ्तार जीप की टक्कर से मौत हो गई थी । दोनों भाई ग्राम नागौर के गांव थांवला में निर्माणाधीन अस्पताल के लिए टाइल देख कर मदनगंज-किशनगढ़ से बाइक पर वापस गांव लौट रहे थे।

ये भी पढ़ें

Rajasthan Road Accident: भाइयों का शव देखकर फूट-फूटकर रोए राजकीय चिकित्सक, नए घर के लिए टाइल्स खरीदने गए थे दोनों

हादसा इतना भयानक कि उड़ गए परखच्चे

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए और जीप भी अनियंत्रित होकर दूसरी दिशा में जाकर पलट गई । जिन्हें एंबुलेंस की सहायता से पुष्कर के राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां दोनों भाइयों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था ।

मंगलवार शाम पुलिस ने पोस्टमार्टम करा मृतक भाईयों के शव उनके परिजनों को सौंप दिए। बताया जा रहा है कि जीप चालक, पुष्कर के बागोलाई गांव निवासी रामदेव सिंह रावत, हादसे के समय नशे में था । पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है ।

नहीं जले गांव में चूल्हे, शोक में बाजार बंद रहा

बुधवार सुबह मृतकों के शवों को गांव लाया गया। जैसे ही मृतकों के शव घर पहुंचे तो कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था । दोनों की एक साथ अर्थी देख हर किसी की आंखे नम थी। शोक में गांव का संपूर्ण बाजार बंद रहा । मंगलवार को दोनों भाइयों के मौत के समाचार गांव में फैलते ही शोक का माहौल छा गया और गांव में चूल्हे तक नहीं जले । बुधवार सुबह गमगीन माहौल में मृतकों का अंतिम संस्कार किया गया।

ये भी पढ़ें

Rajasthan: पिता को ले जाने लगे होमगार्ड, 5 साल का मासूम पैर से लिपटा, रोते हुए बोला-पापा को छोड़ दो, इन्हें मत पकड़ो
Published on:
15 Apr 2026 09:14 pm
Also Read
View All