जयपुर

Rajasthan Weather Update : राजस्थान के इन जिलों में तूफानी बारिश का अलर्ट, जानिए, कब से मिलेगी राहत

राजस्थान में झमाझम बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार (8 सितंबर) को चार जिलों में तेज हवा के साथ भारी बारिश होने की संभावना है।
less than 1 minute read
• •
Sep 08, 2025
heavy rain in Rajasthan
फाइल फोटो पत्रिका

Rajasthan Weather Update : जयपुर। राजस्थान में झमाझम बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार (8 सितंबर) को चार जिलों में तेज हवा के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं जालोर में अतिभारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कई जगहों पर अत्यंत भारी बारिश दर्ज हुई है। सर्वाधिक बारिश माउंट आबू, सिरोही में 250 एमएम दर्ज की गई है।

मौसम केंद्र के अनुसार राजस्थान के ऊपर बना अवदाब और तीव्र होकर गहरा अवदाब में तब्दील होकर पाकिस्तान व आसपास के लगे राजस्थान, भुज क्षेत्र के ऊपर बना हुआ है। इसके आगामी 24 घंटों में धीरे-धीरे पश्चिम की ओर आगे बढ़ने व कमजोर होकर पुनः अवदाब में परिवर्तित होने की प्रबल संभावना है।

8 सितंबर को जालोर, सिरोही, बाड़मेर, जैसलमेर आसपास के जिलों में तेज हवा (45-55 Kmph gusting to 65Kmph) के साथ कहीं-कहीं भारी, अतिभारी बारिश होने व शेष अधिकांश भागों में कहीं-कहीं हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है।

तीव्रता होगी कम, मिलेगी राहत

9 सितंबर को जैसलमेर, बाड़मेर जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने व शेष अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह बारिश की गतिविधियों में तेजी से कमी होने व केवल छुटपुट स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है।

Updated on:
08 Sept 2025 02:27 pm
Published on:
08 Sept 2025 02:26 pm
Also Read
View All
रंधावा से बोले गहलोत- पंजाब में पायलट आपके इंचार्ज, राजस्थान में आप इनके… फिर सचिन ने दिया ऐसा जवाब; वीडियो वायरल

जयपुर नगर निगम मुख्यालय में दिखी विचित्र स्थिति: पहली ही बैठक में गायब रहीं महिला पार्षद, पतियों ने संभाला मोर्चा

Rajasthan Politics: पंचायत चुनाव से पहले विश्वेन्द्र सिंह का वीडियो वायरल, जवाब में बोले ‘इनसे मेरा कोई लेना-देना नहीं’

Rajasthan News: महंगाई का झटका! राजस्थान में ‘आधी रात’ से CNG-PNG के बढ़ी कीमतें लागू, जानिए कहां मिल रहा सबसे महंगा और सबसे सस्ता फ्यूल?    

Panchayati Raj History: नागौर से 67 साल पहले शुरू हुआ था पंचायतीराज का सफर, नेहरू ने ऐसे पहुंचाई गांव तक सत्ता