जयपुर

Jaipur News: जयपुर में सेक्टर रोड का बदलेगा अलाइनमेंट, अब 90 डिग्री पर घुमाएंगे; 200 मकानों पर मंडराया संकट

Jaipur News: जेडीए सांगानेर एयरपोर्ट के पास 100 फीट की सेक्टर रोड का अलाइनमेंट बदलने की तैयारी कर रहा है।
2 min read
• •
Updated: 9 Mar 2025, 8:36 AM IST
Jaipur

जयपुर। जेडीए सांगानेर एयरपोर्ट के पास 100 फीट की सेक्टर रोड का अलाइनमेंट बदलने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए प्रस्तावित सेक्टर रोड में आने वाले मकानों पर जेडीए ने लाल निशान भी लगा दिए हैं। लोगों का दावा है कि करीब 200 मकानों पर लाल निशान लगाए हैं। जेडीए अधिकारियों ने जिस हिस्से में 100 फीट की सेक्टर रोड निकालने का प्लान बनाया है, वह एक जगह तो 90 डिग्री पर घूम रही है। ऐसे में सवाल उठता है कि जब इस सड़क पर वाहनों का दबाव होगा तो आवाजाही कैसे सुगम हो पाएगी?

अजय मार्ग को एयरपोर्ट से जोड़ने की यह कवायद की जा रही है। पिछले 20 वर्ष में जेडीए ने तीसरी बार इस सड़क के अलाइनमेंट में बदलाव किया है। वर्ष 2006 में जो सड़क प्रस्तावित थी, उस पर जेडीए ने ध्यान नहीं दिया। सेक्टर रोड में प्लॉट सृजित हो गए और मकान बन गए। इसके बाद जेडीए ने पट्टे भी जारी कर दिए।

मामला कोर्ट में पहुंचा तो जेडीए ने वर्ष 2015 में अलाइनमेंट बदलते हुए कोर्ट में संशोधित नक्शा पेश किया। अब जेडीए ने जो निशान लगाए हैं, उससे न सिर्फ निजी खातेदारी की कॉलोनी बल्कि आवासन मंडल के सेक्टर 63, 64 के मकान भी प्रभावित हो रहे हैं।

मौके पर 30 फीट की रोड, कैसे होगी 100 फीट

जिन गलियों से जेडीए 100 फीट की रोड निकालने का प्रयास कर रहा है वहां अभी महज 30 फीट की रोड है। अलाइनमेंट बदलने का नतीजा यह हुआ है कि आवासन मंडल के दो सेक्टर के अलावा मान सागर, सियाराम नगर, तिरुपति बालाजी नगर सहित अन्य कॉलोनियों के भूखंड प्रभावित हो गए।


यह भी पढ़ें

Updated on:
9 Mar 2025, 8:36 AM IST
Published on: