ASIIM Election : आंबेडकर सोशल इक्विटी एंड एम्पावरमेंट मिशन (असीम) राजस्थान का अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. सुनील महावर को सर्वसम्मति से चुना गया।
ASIIM Election : बाबा साहब आंबेडकर सोशल इक्विटी एंड एम्पावरमेंट मिशन को (असीम) नाम से भी पुकारा जाता है। असीम की रविवार को बैठक हुई। जिसमें राज्यस्तरीय पदाधिकारियों का चुनाव हुआ। इस चुनाव में एसएमएस मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डॉ. सुनील महावर को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया।
असीम की इस बैठक में अध्यक्ष के अलावा, डॉ. बीएल मेघवाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, डॉ. मोहन वैरवा को महामंत्री और डॉ. बीएल दरिया को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक में संगठन की आगामी योजनाओं पर भी चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।
बाबा साहेब अंबेडकर सामाजिक समानता और सशक्तिकरण मिशन (असीम) एक गैर-लाभकारी संगठन है। राजस्थान की राजधानी पिंक सिटी जयपुर में इसका मुख्यालय है। यह संगठन शिक्षा, स्वास्थ्य, अल्पसंख्यक, शासन, मानवाधिकार, और आजीविका के क्षेत्र में काम करता है।