जयपुर

कोलकाता मामले के बीच SMS की महिला रेजिडेंट का गंभीर आरोप, कहा- ‘मेरे साथ रेप या हत्या कुछ भी हो सकता है, नहीं बनना चाहती एक और निर्भया’

SMS Hospital : कोलकाता में ट्रेनी महिला डॉक्टर से बलात्कार और जघन्य हत्याकांड का आक्रोश पूरे देश में फैल रहा है।
2 min read
• •
Aug 19, 2024
Feature image

जयपुर. कोलकाता में ट्रेनी महिला डॉक्टर से बलात्कार और जघन्य हत्याकांड का आक्रोश पूरे देश में फैल रहा है। इसी बीच जयपुर के सवाईमानसिंह मेडिकल कॉलेज (SMS Hospital) में रविवार देर रात एक महिला रेजिडेंट डॉक्टर ने कॉलेज के ही एक अन्य रेजिडेंट पर गंभीर आरोप लगाए है।

महिला रेजिडेंट ने पुरुष रेजिडेंट पर लगाए गंभीर आरोप

महिला डॉक्टर ने यहां तक कहा है कि उसके साथ बलात्कार या हत्या जैसा कुछ भी घटित हो सकता है। उक्त महिला रेजिडेंट ने डॉक्टर्स के ग्रुप में पोस्ट डालकर यह खुलासा किया। पोस्ट सामने आते ही कॉलेज प्रशासन में हड़कंप मच गया। कॉलेज प्रशासन की ओर से देर रात पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। गौरतलब है कि मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टर जयपुर एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स (जार्ड) के आह्वान पर कोलकाता मामले को लेकर बीते छह दिन से कार्य बहिष्कार पर चल रहे हैं।

पुलिस को दी सूचना

यह संवेदनशील मामला है। हमें सीधे शिकायत नहीं मिली। मुझे लड़‌की की शिकायत का स्क्रीन शॉट मिला है। लड़की अभी अपने परिवार के साथ घर पर सुरक्षित है। पूरे मामले की पड़ताल के लिए पुलिस को सीधे सूचना दे दी है। - डॉ. दीपक माहेश्वरी, प्राचार्य एवं नियंत्रक, सवाईमानसिंह मेडिकल कॉलेज

मेडिकल कॉलेज प्राचार्य ने मुझे सूचना दी है। आरोपों की पुष्टि के लिए तहकीकात शुरू कर रहे हैं। - सुधीर उपाध्याय, थानाधिकारी, एसएमएस

महिला रेजिडेंट की पोस्ट वायरल, कहा- '….नहीं बनना चाहती एक और निर्भया'

कॉलेज का एक रेजिडेंट डॉक्टर महिलाओं को वस्तु समझता है। वह वूमेनाइजर है। मैं साहस जुटा रही हूं ताकि उसका असली चेहरा सबके सामने आ सके। मैं अपने कार्यस्थल पर सुरक्षित नहीं हूं क्योंकि उसने मुझे धमकी दी है कि वह मेरे साथ बहुत बुरा करेगा। उसके पास राजनीतिक पावर है। क्या मुझे तब तक इंतजार करना चाहिए? यह रेप से लेकर हत्या या और कुछ भी हो सकता है? मेरे साथ कुछ भी बुरा होता है तो इसके लिए वह पूरी तरह से जिम्मेदार होगा। मैं ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई चाहती हूं, जो बलात्कारी जैसे ही अपराधी हैं। मैं नहीं चाहती कि अगली अभया या निर्भया बनूं। यह मेरे मेडिकल जीवन में सबसे बुरा अनुभव रहा। यह व्यक्ति सफेद कोट पहनने लायक नहीं है। मैं चाहती हूं कि अपने सहकर्मियों के कारण असुरक्षित महसूस करने वाली महिलाओं को आगे आकर इस बारे में बोलना चाहिए। शर्म हमें नहीं इस तरह के घटिया लोगों को आनी चाहिए।

Updated on:
19 Aug 2024 08:59 am
Published on:
19 Aug 2024 08:59 am
Also Read
View All
‘कागजात पुख्ता हैं तो दिवाली काली क्यों?’ जयपुर में छलका व्यापारियों का दर्द; न्यू सांगानेर रोड पर शुक्रवार को गरजेगा बुलडोजर

जयपुर में सस्ती PNG पड़ रही महंगी: बिना गैस इस्तेमाल किए थमाया हजारों का बिल, जानें क्या बोले उपभोक्ता

Rajasthan Panchayat Election: 16 जिला परिषद, 104 पंचायत समितियों में नामांकन आज से, 3314 पंचायतों में 22 को मतदान

राजस्थान में पंचायत चुनाव से पहले राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर हलचल तेज, कांग्रेस छोड़कर आए और चुनाव हारे नेता भी कतार में

पंचायत चुनाव जयपुर : प्रथम चरण के लिए 8 अक्टूबर को जारी होगी लोकसूचना, पंचायत समितिवार रिटर्निंग अधिकारी तय