
भरतपुर. राजस्थान के भरतपुर जिले में डीग-गोवर्धन मार्ग पर बहज गांव के निकट राजस्थान रोडवेज बस के चालक ने पदयात्रियों पर बस चढ़ा दी। हादसे में एक पदयात्री की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अन्य गंभीर घायल हैं।
एक अन्य पदयात्री को रेफरल अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद भरतपुर रेफर किया गया। बता दें कि इस पदयात्रा में सैकड़ों महिला-पुरुष शामिल थे। सभी लक्ष्मणगढ़, अलवर के भीखाहेडा से गोवर्धन जा रहे थे।
इस हादसे के बाद गुस्साए पदयात्रियों ने सड़क पर जाम लगा दिया। तकरीबन एक घंटे से अधिक समय से जाम लगा हुआ है। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस अधिकारियों को दी। जिसके बाद सूचना पर पुलिस प्रशासन के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर समझाइश करने में जुटे हैं।
Updated on:
17 Aug 2024 06:19 pm
Published on:
17 Aug 2024 04:37 pm
बड़ी खबरें
View Allभरतपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
