जयपुर

‘यूक्रेन-रूस जंग के कारण आएगा निवेश’ राइजिंग राजस्थान को लेकर इन्वेस्टर अमित लाठ ने कही बड़ी बात

Rising Rajasthan Investment Summit 2024: अमित लाठ ने जयपुर पहुंचने पर पत्रिका से बातचीत में कहा कि यूक्रेन और रूस में युद्ध के कारण वहां महंगाई बढ़ रही है। इसकी वजह कामगार भी महंगे मिल रहे हैं।
less than 1 minute read
Dec 09, 2024
amit-lath

जयपुर। समृद्धि के आसमान में तेजी से उड़ान भर रहे म्हारे राजस्थान की अर्थव्यवस्था में एक और अध्याय जुड़ने जा रहा है। राजधानी जयपुर में आज पीएम मोदी राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टमेंट समिट का आगाज करेंगे। प्रदेश के समग्र विकास में यह आयोजन मील का पत्थर साबित होगा। प्रवासी भारतीय सम्मान से पुरस्कृत इंडो-पोलिस चैम्बर ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष अमित लाठ को उम्मीद है कि राइजिंग राजस्थान से पोलैण्ड और आसपास के देशों से राजस्थान में निवेश बढ़ेगा।

अमित लाठ ने जयपुर पहुंचने पर पत्रिका से बातचीत में कहा कि यूक्रेन और रूस में युद्ध के कारण वहां महंगाई बढ़ रही है। इसकी वजह कामगार भी महंगे मिल रहे हैं, जबकि राजस्थान में ऊर्जा की पर्याप्त उपलब्धता है और कामगार भी आसानी से उपलब्ध हैं।

उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार ने पोलैण्ड और आसपास के देशों में ट्रेड एम्बेसेडर भेजे। यूके-जर्मनी सहित यूरोप के देशों से ट्रेड और इन्वेस्टमेंट को लाने पर फोकस किया जाए। राजस्थान में कई अधिकारी ऐसे हैं, जो बहुभाषी हैं उनका लाभ लिया जाएं।

Updated on:
09 Dec 2024 09:15 am
Published on:
09 Dec 2024 09:15 am
Also Read
View All
जयपुर निगम चुनाव: सिविल लाइंस में पार्टियों के अंदर भितरघात की आशंका, सीवरेज-सड़क के मुद्दे हावी; जानें ग्राउंड रिपोर्ट

Rajasthan News : ‘अंग्रेज़ी’ में पद और गोपनीयता की शपथ, क्या जानते हैं राजस्थान हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश संजय के. अग्रवाल की 10 ख़ास बातें?

ग्राउंड रिपोर्ट: जयपुर नगर निगम चुनाव में आदर्श नगर में बागियों ने बिगाड़ा BJP-कांग्रेस का चुनावी गणित, किसका पलड़ा भारी?

नेशनल शूटर, कॉर्पोरेट जॉब और लव स्टोरी, सचिन पायलट के ‘बर्थडे’ पर जानिए 20 दिलचस्प बातें 

राजस्थान में AIMIM और RLP का चुनावी गठबंधन, भजनलाल सरकार पर जमकर बरसे असदुद्दीन ओवैसी और हनुमान बेनीवाल, जानें बड़ी बातें