समिट में आए वीआइपी, उद्योगपति आमेर, जयगढ, नाहरगढ़ भम्रण के लिए आएंगे। चारदीवारी क्षेत्र में लो-फ्लोर की छोटी व बड़ी बसों का संचालन सांगानेरी गेट से चारदीवारी के अंदर से न होकर सांगानेरी गेट से घाटगेट, ट्रांसपोर्ट नगर, गलतागेट, धोबीघाट, सडवा मोड़ से आमेर तिराहा होते हुए होगा। दिल्ली की तरफ से आने वाली लो-फ्लोर की छोटी व बड़ी बसों को आमेर की तरफ प्रवेश नहीं दिया जाकर आमेर तिराहा सडवा मोड़, धोबीघाट, गलतागेट होते हुए ट्रांसपोर्टनगर की तरफ संचालित किया जाएगा।