जयपुर में हो रहे इस तीन दिवसीय आयोजन में 5000 से अधिक प्रतिनिधि, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय उद्योग समूह और निवेशक भाग लेंगे। इसमें कंट्री सेशन्स, प्रवासी राजस्थानी कॉन्क्लेव और एमएसएमई कॉन्क्लेव जैसे सत्र आयोजित होंगे। सीएम भजन लाल शर्मा का कहना है कि राजस्थान सरकार ने आने वाले सालों में राज्य की अर्थव्यवस्था को 350 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। इस समिट में कृषि, स्वास्थ्य, सस्टेनेबल ऊर्जा और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में संभावनाओं पर चर्चा होगी। यह आयोजन राजस्थान की आर्थिक प्रगति के लिए महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है। अधिक जानकारी के लिए आप राइजिंग राजस्थान 2024 पर विजिट कर सकते हैं।