देश के सबसे बड़े सियासी दल के चीफ अमितशाह जयपुर में 3 दिन रुकेंगे, ये होगा बैठकों में

संवाद सूत्रों के मुताबिक, शाह राजपूतों से मिलने आ रहे हैं आनंदपाल एनकाउंटर के मामले में। दलितों के घर भोजन करेंगे। फिर बाकी कार्यक्रम कुछ इस तरह हैं...
less than 1 minute read
Jul 19, 2017
Feature image

मौजूदा वक्त में देश के सबसे बड़े सियासी दल भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह अपने पहले दौरे पर 21 तारीख से जयपुर आ रहे हैं। उनके दौरे की तैयारियां पूरी हो गई...


पार्टी के सूत्रों ने बताया कि, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के आने से पहले भाजपा के प्रदेश कार्यालय को पूरा जीर्णाेद्धार किया गया है। शाह के रूकने की जगह भी फाइनल हो गई है, उनका सर्किट हाउस में ही रुकने का कार्यक्रम तय हुआ है।


लोकसभा-विधानसभा जीत की रणनीति तय करने आएंगे शाह
उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक अमित शाह का दौरा पार्टी को प्रदेश में पूरी तरह से सक्रिय करने और लोकसभा-विधानसभा चुनावों में जीत कर रणनीति के लिए बना है। अमित शाह यहां पार्टी पदाधिकारियों से लेकर सांसद, विधायक, आरएसएस के प्रमुख पदाधिकारी, प्रमुख प्रबुद्ध नागरिक, साधु-संतों से मिलेंगे और तीन दिन तक विभिन्न बैठकें लेकर पार्टी को मजबूत करने की दिशा में काम करने का संदेश देंगे।


Read: राजस्थान में रोडवेज कर्मियों दी आंदोलन की चेतावनी, कहा- 2 महीने से सैलरी नहीं मिली है
भाजपा प्रदेश कार्यालय सज-धज कर तैयारअमित शाह के दौरे से सर्किट हाउस ही तैयार नहीं हुआ है, पार्टी का प्रदेश कार्यालय भी पूरी तरह से चमक उठा है। जहां-जहां गड़बड़ थी, वहां का पूरा काम हुआ है। सबसे ज्यादा खर्चा कार्यालय के सभागार पर हुआ है। इसे पूरी तरह से बदल दिया गया है और अब यह सभागार होटल के सभागार से कम नहीं लग रहा है।

Published on:
19 Jul 2017 07:16 pm