जयपुर

अमित शाह आएंगे जयपुर, मुख्यमंत्री राजे जाएंगी दिल्ली, करेंगे मंदिर पॉलिटिक्स, भरेंगे जोश

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

2 min read
अमित शाह आएंगे जयपुर, मुख्यमंत्री राजे जाएंगी दिल्ली, करेंगे मंदिर पॉलिटिक्स, भरेंगे जोश

अरविन्द शक्तावत / जयपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मंगलवार सुबह एक दिवसीय दौरे पर जयपुर आ रहे हैं। शाह इस दौरान मंडल और शक्ति केन्द्र स्तर के कार्यकर्ताओं से ही मिलेंगे, लेकिन इस दौरान मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे बैठकों में मौजूद नहीं रहेंगी। मुख्यमंत्री की अनुपस्थिति में सारा कामकाज सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अरुण चतुर्वेदी के जिम्मे दिया गया है। शाह संभाग के जयपुर शहर, देहात, अलवर और दौसा जिले की 35 विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनमें जोश भरने का काम करेंगे।

रतनगढ़ से दिल्ली जाने का कार्यक्रम

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की राजस्थान गौरव यात्रा इस दौरान बीकानेर संभाग के दौरे पर हैं। मंगलवार सुबह वे चूरू जिले के दौरे पर रहेंगी। उनका दिन का अंतिम कार्यक्रम रतनगढ़ में है। दोपहर करीब ढाई बजे उनका रतनगढ़ से ही दिल्ली जाने का कार्यक्रम है। उनका 12 सितम्बर की शाम को जयपुर आने का कार्यक्रम है। सूत्रों के मुताबिक वे निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दिल्ली जा रही हैं।

अमित शाह के दौरे के मायने क्या
अमित शाह मंगलवार को जयपुर आ रहे हैं। वे यहां संभाग के जयपुर शहर, देहात, अलवर और दौसा जिले की 35 विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनमें जोश भरने का काम करेंगे। इस दौरान मंदिर पॉलिटिक्स भी होगी। राहुल गांधी गोविन्द देव जी मंदिर गए थे, शाह मोती डूंगरी गणेश मंदिर जाएंगे। करीब 14 हजार कार्यकर्ता,जनप्रतिनिधियों और प्रबुद्ध जनों से मिलेंगे। इसके लिए चार सम्मेलन होंगे। माना जा रहा है कि इस दौरान वे नरेन्द्र मोदी सरकार के कामकाज और वसुंधरा राजे के कामकाज बताकर कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे।

दौरे के यह होंगे तीन असर..
पहला : अमित शाह सभी संभागों में जाएंगे। संभागवार पहला दौरा जयपुर का हो रहा है। वे यहां कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए आ रहे हैं।

दूसरा : कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने और मिलकर चुनाव लडऩे का संदेश वे दे सकते हैं।


तीसरा : कांग्रेस के खिलाफ क्या रणनीति बनानी है। यह भी उनका प्रमुख एजेंडा होगा।

ये भी पढ़ें

अफानिस्तान: तालिबान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर किया हमला, 37 की मौत
Published on:
10 Sept 2018 09:41 pm
Also Read
View All