
जयपुर ।
आंनदपाल की फ़रारी के बाद से ही पुलिस और BJP की सरदर्दी बना हुआ आंनदपाल एनकाउंटर मामला अभी तक थमा नहीं है। एनकाउंटर मामले के बाद जहां लगातार सीबीआई जांच की मांग उठ रही थी। वहीं अब खबर है की आगामी विधानसभा चुनावों में आनंदपाल की मां निर्मल कंवर भी चुनाव लड़ सकती है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आंनदपाल एनकाउंटर को फर्जी बताने वाले ही कुछ संगठन उन्हें चुनाव में उतारने की तैयारी में जुटे है। लेकिन अभी तक चुनाव लड़ने की ऐसी कोई सूचना आनंदपाल की मां निर्मल कंवर की तरफ से नहीं आई है न ही उन्होंने हाल ही में ऐसा कोई बयान दिया है। ऐसे में गैंगेस्टर आंनदपाल की मां निर्मल कंवर चुनाव लड़ेगी या नहीं ये आगामी चुनावी समय में ही तय हो पाएगा।
अगर निर्मल कंवर चुनाव लड़ती हैं तो इससे बीजेपी जरुर बेचैन हो सकती है और साथ ही बीजेपी को चुनावों में कड़ी चुनौती भी मिल सकती है। फिलहाल ये तय नहीं हुआ है की निर्मल कंवर चुनाव लड़ेंगी या नहीं। आंनदपाल की मां के चुनाव लड़ने के लिए उपचुनावों में भी ऐसी खबरें आई थी की वह अजमेर सीट से चुनाव लड़ेगी।
उपचुनावों में भी आई थी ऐसी ख़बर
श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी ने सरकार पर राजपूज समाज के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया था और कहा था कि अगर समय रहते आंनदपाल एनकाउंटर मामले में जांच संबंधी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो इसका अंजाम सरकार को तीनों उपचुनाव में देखने को मिलेगा। सर्वसमाज का निर्णय हुआ तो आनंदपाल की मां को अजमेर से उपचुनाव में उतारा जाएगा।
CBI की जांच ने पकड़ी रफ़्तार
आंनदपाल एनकाउंटर के बाद लगातार इस मामले को लेकर सीबीआई जांच की मांग उठ रही थी। सीबीआई के जांच शुरू करने के बाद अब मामले की जांच ने रफ़्तार पकड़ ली है। सीबीआई की टीम ने आंनदपाल मामले में जांच तेज करते हुए, अब तक करीब 200 से ज्यादा लोगों के बयान भी दर्ज कर चुकी है।
आंनदपाल एनकाउंटर को होने वाला है एक साल
कुख्यात गैंगेस्टर आंनदपाल सिंह को 24 जून 2017 को चुरू जिले के मालासर में Police Encounter में मारा गया था। इस एनकाउंटर में भाग लेने वाले पुलिस के दो जवान भी घायल हुए थे। पूर्व डीजीपी Manoj Bhatt ने आनंदपाल के एनकाउंटर के बाद मौत की पुष्टि भी कर दी थी।
एक जानकारी के अनुसार, Anand Pal Singh के भाई को सबसे पहले पुलिस ने अरेस्ट किया था और उसके बाद पुलिस ने आनंदपाल का ठिकाना ढूंढ पाने में बड़ी कामयाबी पायी थी । देर रात करीब 11:30 बजे Anand Pal और पुलिस के बीच चूरु के मालासर में हाईवे किनारे एक घर में मुठभेड़ हुई जिसके बाद आनंदपाल को ढेर कर दिया गया। इस मुठभेड़ में Anand Pal की ने अपनी तरफ से भी एके-47 बंदूक से करीब 100 राउंड फायर भी किए थे।