शहर की केईएम रोड़, राजीव गांधी मार्ग, स्टेशन रोड जैसी व्यस्त सड़कों पर भी दोपहर में आवागमन बहुत कम था। गर्मी से बचने के लिए लोगों ने मुंह पर कपड़ा व छतरी का सहारा लिया। घर-तफ्तरों में कूलर-पंखे भी लोगों को राहत नहीं दे पाए। गर्मी में घरों में चल रहे एसी और कूलर के लगातार चलते रहने से बिजली के बिल में भी भारी इजाफा होने की संभावना है।