जयपुर

नसरुल्लाह की दीवानी अंजू पहुंची हिन्दुस्तान, पति ने रखने से किया इंकार, अब किसके साथ …

पांच महीने पहले राजस्थान के अलवर से सोशल मीडिया फ्रेंड से मिलने पाकिस्तान पहुंची थी अंजू, वहां दूसरी शादी कर किया था धर्म परिवर्तन

less than 1 minute read
नसरुल्लाह की दीवानी अंजू पहुंची हिन्दुस्तान, पति ने रखने से किया इंकार, अब किसके साथ ...

सोशल मीडिया साइट पर हुए प्यार में पागल दीवानी होकर पाकिस्तान पहुंची अंजू लगभग छह महीने बाद वापस हिन्दुस्तान लौट आई है। अंजू वाघा बॉर्डर के रास्ते से वापस लौटी है। भारत आने पर अंजू से सुरक्षा एजेंसियों ने पूछताछ शुरू कर दी है। अटारी बॉर्डर से उसे अमृतसर एयरपोर्ट लाया गया है। यहां से उसे दिल्ली भेजा जाएगा। आज रात तक अंजू के दिल्ली पहुंचने की संभावना है।

घर से भागकर की शादी
अंजू राजस्थान के अलवर जिले की रहने वाली है। यहां वह पति अरविन्द व दो बच्चों के साथ रहती थी। जुलाई के महीने में वह अपने फ्रेंड के यहां जाने की कहकर निकली थी। इसके बाद वह पाकिस्तान पहुंच गई थी। जहां उसने खैबर पख्‍तूनख्‍वा प्रांत में रहने वाले अपने सोशल मीडिया फ्रेंड नसरुल्लाह से निकाल कर लिया। वहीं अंजू ने इस्लाम धर्म कबूल कर अपना नाम बदलकर फातिमा भी रख लिया।

किसके पास रहेगी अंजू ?
गौरतलब है कि अंजू के पाकिस्तान जाने के बाद उसके बच्चे यहां पति अरविन्द के साथ थे। उसके निकाह और धर्म परिवर्तन की बात सामने आने पर अरविन्द ने यहां तक कह दिया था कि अब वे अंजू को साथ नहीं रखेंगे। अंजू के माता- पिता ग्वालियर में रहते हैं। वो भी अंजू के इस कदम के बाद उनसे नाराज हैं। इसके चलते अब अंजू किसके साथ रहेगी अभी यह तय नहीं है।

Published on:
29 Nov 2023 06:46 pm
Also Read
View All