4 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मानसून की विदाई के साथ मौसम का यू-टर्न, राजस्थान में अब बढ़ेगी गर्मी या आएगी राहत?

प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में सुबह से ही आसमान साफ रहा और तेज धूप निकली। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह तक प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है। इस दौरान तेज धूप के साथ गर्मी का असर बना रहेगा।
2 min read
Google source verification

जयपुर

•

image

Savita Vyas

•

Oct 04, 2026

jaipur patrika photo

jaipur patrika photo

जयपुर। प्रदेश में करीब तीन दिन की देरी से मानसून को पूरी तरह विदा हो गया। इस बार मानसून सीजन में प्रदेश में सामान्य के मुकाबले करीब 22 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई। मानसून की विदाई के साथ ही प्रदेश में मौसम का मिजाज तेजी से बदलने लगा है। बारिश का दौर थमने के बाद दिन में धूप का असर बढ़ गया है और तापमान में भी लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

झुंझुनूं में 41 डिग्री से अधिक पारा

मानसून की विदाई के साथ ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। शनिवार को पिलानी (झुंझुनूं) में दिन का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में सुबह से ही आसमान साफ रहा और तेज धूप निकली। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह तक प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है। इस दौरान तेज धूप के साथ गर्मी का असर बना रहेगा।

जयपुर में 1.2 डिग्री बढ़ा दिन का पारा

राजधानी जयपुर में भी शनिवार को गर्मी का असर तेज रहा। दिनभर तेज धूप ने लोगों को परेशान किया। यहां अधिकतम तापमान में 1.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई और यह 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गर्मी बढ़ने का असर रात के तापमान पर भी दिखाई दिया। जयपुर में न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस रहा। रात में पहले की तुलना में ठंडक थोड़ी कम महसूस हुई।

अगले 7 दिन साफ रहेगा मौसम

मौसम विज्ञान केन्द्र, जयपुर के अनुसार आज से प्रदेश में मौसम मुख्य रूप से साफ रहने और तेज धूप निकलने की संभावना है। हालांकि तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की उम्मीद नहीं है। अगले दिनों में अधिकांश शहरों का अधिकतम तापमान 30 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 18 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। मानसून की विदाई के बाद अब प्रदेश में बारिश की गतिविधियां थमने के साथ गर्मी बढ़ने का दौर शुरू हो गया है।