जयपुर

सीकर में 10 साल बाद रिकॉर्ड तोड़ बारिश, टूट गए एनीकट, किसानों की फसल हुई खराब

www.patrika.com/rajasthan-news/  
2 min read
• •
Updated: 17 Jul 2018, 4:19 PM IST
rain in rajasthan
rain in rajasthan

टोडा/सीकर।

राजस्थान के कई जिलों में भारी बारिश का दौर जारी है। इसी बीच प्रदेश के सीकर जिलें में 10 साल बाद क्षेत्र में हुई पहली बारिश में ही क्षेत्र में बने हुए एनीकट टूट गए। क्षेत्र में सोमवार रात हुई मुसलाधार बरसात के बाद सैदाला भगवानपुरा में बना एनीकट टूट गया।

ग्रामीण बनवारीलाल गुर्जर ने बताया कि 2008 मैंस एनीकट का निर्माण शुरू हुआ था। जो 2016 में कागजों में बनकर तैयार हुआ। जिसका निर्माण अभी बाकी था। इस एनीकट के निर्माण में ठेकेदार द्वारा लीपापोती की गई थी। जिसका नतीजा सोमवार रात को हुई तेज बारिश में देखने को मिला।

तेज बारिश के बाद आई नदी के तेज बहाव के बाद टूट गया। गनीमत रही कि बड़ा हादसा होते-होते टल गया। इस एनीकट के पास ही 11 हजार की लाइन का ट्रांसफार्मर लगा हुआ था, जो बच गया। ग्रामीणों ने लाइन कटवाने के लिए कई बार विद्युत कर्मियों को मोबाइल पर सूचना दी, लेकिन किसी ने फोन तक नहीं उठाया।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार ने एनीकट के निर्माण के दौरान लोगों से काम करवाया था। जिसकी मजदूरी भी अभी तक नहीं दी। एनीकट के टूटने पर किसानों की फसल खराब हो गई। मुसलाधार हुई बारिश के बाद एनीकट लबालब हो गई ।


जयपुर समेत इन 16 जिलों में है चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में अगले 24 घंटो में चल रही भारी बारिश की चेतावनी के चलते अब विभाग के अनुसार राजस्थान के इन जिलों में जयपुर, अजमेर, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौडग़ढ़, दौसा, डूंगरपुर, झालावाड़, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाई माधोपुर, उदयपुर टोंक, पाली, जालोर, जोधपुर, नागौर, पाली में भारी बारिश की चेतावनी दी है। आपको बता दें कि मौसम विभाग ने राजस्थान में 16 जुलाई से 20 जुलाई तक राजस्थान में भारी बारिश की चेतावनी दी हुई है। साथ ही आगामी दिनों के तापमान में भी आंशिक गिरावट होने की उम्मीद है।

Updated on:
17 Jul 2018, 4:19 PM IST
Published on: