28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CM राजे के डूंगरपुर में चल रहे जनसंवाद कार्यक्रम में BJP कार्यकर्ता हुए सीएम से नाराज़, किया जमकर हंगामा

www.patrika.com/rajasthan-news/  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

डूंगरपुर

•

image

rohit sharma

•

Updated: 17 Jul 2018, 3:21 PM IST

cm raje

cm raje

डूंगरपुर।

प्रदेश में चुनावी साल के चलते सीएम की चुनावी यात्राएं शुरू हो गई हैं। चुनावी यात्रा के चलते मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सोमवार से दो दिन डूंगरपुर के दौरे पर हैं। डूंगरपुर जिलें में चल रहे सीएम के जनसंवाद कार्यक्रम के बीच कुछ लोगो के हंगामें की सूचना है।

बताया जा रहा है कि पिछले पांच घंटे से इंतजार कर रहे लोगों को सीएम से नहीं मिलने देने पर उन्होंने सीएम के प्रति रोष जताया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि चार घंटे से अधिक का समय बीत गया है। लेकिन सीएम से नहीं मिलने दिया है। कार्यकर्ताओं ने इस पर हंगामा किया। पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं को रोक दिया है। इस पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने खासी नाराजगी जताई है। लोग अपनी बात रखने के लिए आए हुए है, लेकिन पुलिस की कडी निगरानी होने के कारण भटकना पड रहा है। आसपुर विधानसभा क्षेत्र का कार्यक्रम होने के कारण जनसंवाद स्थल पर सुबह आठ बजे से लोगों का पहुंचना शुरू हो गया था।


मुख्यमंत्री ने डूंगरपुर में 46.60 करोड़ रुपए के सड़क विकास कार्यों की दी सौगात

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने सोमवार को डूंगरपुर जिले के दौरे के दौरान स्थानीय लोगों की मांग पर सड़क विकास कार्याें के लिए 46 करोड़ 60 लाख रूपए की स्वीकृति जारी की। राजे से डूंगरपुर दौरे के समय कुछ गांवों में गौरव पथ तथा मिसिंग लिंक सड़काें की मांग रखी गई थी। इस पर मुख्यमंत्री ने मौके पर ही सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन सड़कों के विषय में प्रस्ताव तैयार किए जाए। विभाग ने सोमवार को ही ग्रामीण सड़क विकास मद में इन नए कार्यों के लिए स्वीकृतियां जारी की, जिनके माध्यम से जिले में 10 ग्रामीण गौरव पथ और 83 मिसिंग लिंक सड़काें का निर्माण किया जाएगा।

राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, डूंगरपुर के आसपुर विधानसभा क्षेत्र में 2 और सगवाड़ा में 8 ग्रामीण गौरव पथ स्वीकृत किए गए हैं। इनकी कुल लंबाई 10 किलोमीटर है और इन पर कुल 6 करोड़ रूपए खर्च होंगे। इसके अतिरिक्त आसपुर, चौरासी, डूंगरपुर, सागवाड़ा आदि विधानसभा क्षेत्रों में 153 किलोमीटर से अधिक लंबाई के सड़कों के मिसिंग लिंक कार्य स्वीकृत किए गए हैं, जिनकी लागत लगभग 40 करोड़ 60 लाख रूपए है।

बड़ी खबरें

View All

डूंगरपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग