28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SIKAR : बारिश ने बचाई तबाही, महिला की दर्दनाक मौत, बांध टूटा कई निचले इलाके डूबे

https://www.patrika.com/sikar-news/
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीकर

•

image

Vishwanath Saini

•

Updated: 17 Jul 2018, 2:39 PM IST

Sikar Woman Died in House collapse Due to Heavy Rain in Chipalata

राजस्थान के सीकर जिले में बारिश ने तबाही मचाई है। तेज बारिश के कारण एक मकान ढह गया। जिसमें एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई और दो अन्य महिलाओं की जान बड़ी मुश्किल से बच पाई।

सीकर. राजस्थान के सीकर जिले में बारिश ने तबाही मचाई है। तेज बारिश के कारण एक मकान ढह गया। जिसमें एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई और दो अन्य महिलाओं की जान बड़ी मुश्किल से बच पाई। मलबे के नीचे दबी महिला का शव सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

जानकारी के अनुसार सीकर जिले के नीमकाथाना इलाके के गांव चीपलाट के समीप ढाणी लादिया मोड पर हादसा हुआ हे। रात को तेज बारिश हो रही थी। करीब तीन बजे मकान अचानक गिर गया। उसमें तीन महिलाएं सो रही थी। छत की पट्टी निचे गिरती देख दो महिलाएं जान बचा कर कमरे से बाहर निकल आई, मगर तीसरी महिला निशा देवी को वो निकाल नहीं सकी।

रात को निकाला शव
मकान गिरने से अचानक तेज आवाज आई, जिससे आस-पास के घरों में भी लोगों की नींद टूट गई। वहीं मकान से जान बचाकर निकली दोनों महिलाओं ने भी लोगों को हादसे की जानकारी दी। आस-पास के लोग मौके पर आए तब निशा मलबे में दबी हुई थी। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों व पुलिस ने रात को रेस्क्यू ऑपरेशन करके निशा को मलबे से बाहर निकाल लिया, मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

चार दिन पहले ही आई थी पीहर
निशा का ससुराल गांव भगेगा में है। वह चार दिन पहले अपने ससुराल ढापाी लादिया मोड आई थी। बेटी की पीहर में हादसे में मौत ने सबको रूला दिया।

मवेशी भी दबे होने की आशंका
मकान भरभराकर अचानक ढह गया था। मकान की पट्टियों व मलबे के नीचे दबने से निशा की मौत हो गई और उसका शव भी बाहर निकाल लिया गया, मगर परिजनों को कहना है कि अभी मलबे में कई मवेशियों के भी दबे होने की आशंका है। उधर, समाज सेवी रतन लादिया, दीपावास सरपंच सुभाष मीणा, चीपलाट सरपंच बीरबल गुर्जर आदि ने पीडि़त परिवार को आर्थिक सहायता दिलवाने की बात कही।

इधर, आठ साल आया रायपुर नदी में पानी

सीकर के नीमकाथाना में देर रात से सुबह तक हुई बारिश कस्बे के लिए आफत और एक राहत की खबर लाई है। जहां पानी आने के सूचना के बाद से नदी देखने वालों का हुजूम लगातार उमड़ रहा है। बता दें कि यहां रात तीन बजे बारिश का दौर शुरू हुआ था, जो आज सुबह करीब सात बजे तक जारी रहा। लगातार हुई बारिश से कस्बे के इलाके तो पानी से लबालब हो ही गए, साथ ही आठ साल से सूखी रायपुर नदी की प्यास भी आज बुझती दिखी। इससे पहले नदी में पानी का ऐसा नजारा 2010 में देखने को मिला था।

सैंदाला भगवानपूरा बांध टूटा

इलाके में भारी बारिश के कारण नदी-नालों में पानी आ गया। बांध भी भरने लगे हैं। इस बीच सैंदाला भगवानपूरा बांध टूटने के समाचार हैं। बांध टूटने के कारण उसके आस-पास के निचले इलाकों में घरों के डूबने की आशंका मंडराने लगी है।