जयपुर

Rajasthan Panchayat By-Election: राजस्थान में बज गया चुनावी बिगुल, पंचायत उपचुनाव की तारीखों का ऐलान, यहां होंगे इलेक्शन

Rajasthan Panchayat By-Election: राजस्थान में राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। जानें-कहां कहां होंगे उपचुनाव?
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Jan 2025, 9:26 AM IST

Rajasthan Panchayat By-Election: जयपुर। राजस्थान में राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। भरतपुर, चित्तौड़गढ़ और श्रीगंगानगर में जिला प्रमुख के उपचुनाव 16 फरवरी को होंगे। अब राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा तारीखों की घोषणा किए जाने के बाद पंचायती चुनाव का बिगुल इन क्षेत्रों में बज गया है।

राज्य निर्वाचन आयोग ने जिला प्रमुख के तीन, प्रधान के एक, उप प्रधान के एक, जिला परिषद सदस्य के चार, पंचायत समिति सदस्य के 18, सरपंच के 20, उप सरपंच के 15 और पंचों के 143 पदों पर उपचुनाव के लिए चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है।

क्यों खाली हुआ जिला प्रमुख का पद?

भरतपुर में जगत सिंह के विधायक बन जाने और श्रीगंगानगर में कुलदीप इंदौरा के सांसद बन जाने के बाद से जिला प्रमुख के पद खाली हैं। भरतपुर के उज्जैन पंचायत समिति के प्रधान और उपप्रधान के लिए भी उपचुनाव होगा।

जिला प्रमुख और प्रधान का चुनाव 16 फरवरी को

चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 29 जनवरी से 3 फरवरी तक नामांकन होगा, 6 फरवरी तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। 14 फरवरी को वोटिंग व 15 फरवरी को परिणाम घोषित होगा। जिला प्रमुख और प्रधान का चुनाव 16 फरवरी, उपप्रधान के लिए चुनाव 17 फरवरी को चुनाव होंगे।


यह भी पढ़ें

सरपंच और वार्ड पंच के लिए वोटिंग 14 फरवरी को

इसी तरह सरपंच और वार्ड पंच के लिए 29 जनवरी से 5 फरवरी तक नामांकन होगा। इनके लिए 14 फरवरी को वोटिंग होगी और उसी दिन रिजल्ट घोषित होंगे। उप सरपंच का चुनाव 15 फरवरी को होगा।

Updated on:
25 Jan 2025, 9:26 AM IST
Published on: