जयपुर

जयपुर, जोधपुर और कोटा में एक-एक निगम बनाने की दिशा में सरकार का एक और बड़ा कदम, आयुक्तों को दिए ये निर्देश

राजस्थान के तीन बड़े शहर जयपुर, जोधपुर और कोटा में एक-एक नगर निगम बनाने की दिशा में सरकार ने एक और बड़ा कदम बढ़ाया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Oct 2025, 8:38 AM IST
CM-Bhajanlal
सीएम भजनलाल शर्मा। फोटो: पत्रिका

जयपुर। राजस्थान के तीन बड़े शहर जयपुर, जोधपुर और कोटा में एक-एक नगर निगम बनाने की दिशा में सरकार ने एक और बड़ा कदम बढ़ाया है। राज्य सरकार ने इन शहरों के मौजूदा छह नगर निगमों के आयुक्तों को प्रस्ताव तैयार कर भेजने के निर्देश दिए हैं।

सरकार ने कहा है कि सभी छह नगर निगमों का कार्यकाल एक नवंबर को खत्म हो रहा है। दो निगम मिलाकर एक निगम बनाया जाना है। इसके लिए आयुक्तों को निर्देश दिए गए हैं कि वे मौजूदा स्वीकृत पदों का समायोजन करें, नए सिरे से कार्य विभाजन तय करें, आवश्यक पदों का सृजन करके अनावश्यक पदों को समाप्त करने का प्रस्ताव तैयार करें।

निगम आयुक्तों से 7 दिन में मांगा प्रस्ताव

सभी आयुक्तों को यह प्रस्ताव सात दिन में राज्य सरकार को भेजने के निर्देश दिए गए हैं। जयपुर, जोधपुर और कोटा के छह नगर निगमों का कार्यकाल एक नवंबर को समाप्त हो रहा है। इस निर्देश के बाद तीनों शहरों में प्रशासनिक ढांचे और जिम्मेदारियों में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

Also Read
View All
घर के अंदर चाबी, बाहर चोरी हो गई गाड़ी, कीलैस एंट्री वाली लग्जरी कारें चोरों के निशाने पर

राजस्थान विश्वविद्यालय के कॉलेज में फ्रेशर पार्टी की मांग पर बवाल, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष लक्ष्यराज सिंह चूंडावत ने हटाई प्रिंसिपल की कुर्सी

पंचायत चुनाव के नतीजों से भाजपा आलाकमान नाराज, राजस्थान के दिग्गज नेताओं को दिल्ली तलब कर लिया आड़े हाथ

Rajasthan UP Zila Pramukh Chunav: एक दिन में ही बदले समीकरण: चूरू में कांग्रेस तो ब्यावर में भाजपा ने जीता उप जिला प्रमुख चुनाव, जानें कहां से कौन जीता

Rajasthan Zila Pramukh Result: हनुमान बेनीवाल के गढ़ में खेल? क्रॉस वोटिंग से जीती भाजपा, 1 वोट ने बदल दी बाजी, आरएलपी में बड़ी सेंध