जयपुर

शेखावाटी खबर: खाटूश्यामजी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी,17.49 KM रेल लाइन पर बनेंगे 2 स्टेशन

Khatu Shyam Railway Project: खाटूश्याम मंदिर जाने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। उत्तर पश्चिम रेलवे ने रींगस-खाटूश्याम नई रेल लाइन पर प्रस्तावित खाटूश्याम स्टेशन के अलावा एक और स्टेशन विकसित करने का निर्णय लिया है।

2 min read
May 09, 2026
खाटूश्यामजी मंदिर में श्रद्धालुओं का मेला, पत्रिका फाइल फोटो

Khatu Shyam Railway Project: खाटूश्याम मंदिर जाने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। उत्तर पश्चिम रेलवे ने रींगस-खाटूश्याम नई रेल लाइन पर प्रस्तावित खाटूश्याम स्टेशन के अलावा एक और स्टेशन विकसित करने का निर्णय लिया है। यह स्टेशन रींगस और खाटूश्याम स्टेशन के बीच सुंदरपुरा क्षेत्र में बनाया जाएगा।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार 17.49 किलोमीटर लंबी रींगस-खाटूश्याम रेल लाइन पर दो स्टेशन विकसित करने का उद्देश्य मेले और विशेष अवसरों पर बढ़ने वाले यात्रीभार को नियंत्रित करना है। सुंदरपुरा हॉल्ट स्टेशन मंदिर से करीब 9 किलोमीटर पहले बनाया जाएगा, जिससे रींगस और खाटूश्याम स्टेशन पर दबाव कम होगा। आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को भी इसका लाभ मिलेगा। सुंदरपुरा हॉल्ट स्टेशन विकसित करने पर 32 करोड़ रुपए खर्च होंगे ।

ये भी पढ़ें

Jaipur Private Hospital Strike : जयपुर में निजी अस्पतालों में हड़ताल, सरकारी अस्पतालों से आस

मेले में बढ़ता दबाव

गौरतलब है कि खाटूश्यामजी मंदिर में प्रतिदिन 2.6 लाख से अधिक श्रद्धालुओं की आवाजाही रहती है। श्रद्धालुओं के लिए रेलवे प्रशासन को 150 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलानी पड़ती हैं। रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में यात्रियों का दबाव कम करने के लिए खाटूश्यामजी मंदिर से 9 किलोमीटर पहले सुंदरपुरा हॉल्ट स्टेशन बनाया जाना प्रस्तावित है। सुंदरपुरा हॉल्ट स्टेशन विकसित करने पर 32 करोड़ रुपए खर्च होंगे ।

मंदिर की स्थापत्य शैली की दिखेगी झलक

रेलवे सूत्रों के अनुसार खाटूश्याम स्टेशन और सुंदरपुरा हॉल्ट स्टेशन की डिजाइन में खाटूश्याम मंदिर की स्थापत्य शैली की झलक दिखाई देगी। हालांकि डिजाइन को अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है, लेकिन स्टेशन बिल्डिंग मंदिर थीम पर तैयार होना तय है। रेलवे स्टेशन पर आने जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे प्रशासन अत्याधुनिक सुविधाएं भी विकसि​त करेगा।

भूमि अधिग्रहण बना चुनौती

रेलवे बोर्ड ने वर्ष 2023-24 में रींगस-खाटूश्याम नई रेल लाइन परियोजना को मंजूरी दी थी। सर्वे और डीपीआर तैयार कर बोर्ड को भेजी जा चुकी है, लेकिन भूमि अधिग्रहण में देरी के कारण लाइन बिछाने का कार्य शुरू नहीं हो सका है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि जमीन संबंधी समस्याएं दूर होते ही परियोजना पर तेजी से काम शुरू किया जाएगा। रेलवे प्रशासन भूमि अघिग्रहण के लिए तेजी से कवायद कर रहा है। माना जा रहा है कि भूमि अधिग्रहण का काम पूरा होते ही रेलवे लाइन बिछाने और हाल्ट स्टेशन के विकास कार्य शुरू हो जाएंगे।

ये भी पढ़ें

Organ Donation: जाते-जाते तीन लोगों को नई जिंदगी दे गया ओमप्रकाश, किडनी दिल्ली, लिवर जयपुर में हुआ ट्रांसप्लांट
Also Read
View All