24 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jaipur Private Hospital Strike: जयपुर में निजी अस्पतालों में हड़ताल, सरकारी अस्पतालों से आस

डॉक्टर के परिजनों से कथित मारपीट की घटना के विरोध में जयपुर शहर के 200 से अधिक निजी अस्पतालों के शटडाउन पर जाने के बाद अब मरीजों का सबसे बड़ा सहारा सरकारी अस्पताल बने हुए हैं।
2 min read
Google source verification
sms hospitcal

फोटो पत्रिका

Jaipur Private Hospital Strike : जयपुर। डॉक्टर के परिजनों से कथित मारपीट की घटना के विरोध में जयपुर शहर के 200 से अधिक निजी अस्पतालों के शटडाउन पर जाने के बाद अब मरीजों का सबसे बड़ा सहारा सरकारी अस्पताल बने हुए हैं।

चिकित्सक संगठनों के अनुसार निजी अस्पतालों के बंद रहने से करीब 45 से 50 हजार मरीजों की ओपीडी प्रभावित होने का अनुमान है। इसके अलावा 1200 से 1500 ऑपरेशन टाले जाने की संभावना जताई जा रही है। कई डे-केयर प्रक्रियाएं और नियमित जांचें भी प्रभावित हुई हैं।

आम मरीजों के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि इलाज कहां मिलेगा। इसी को ध्यान में रखते हुए शहर के प्रमुख सरकारी अस्पतालों की सूची और उनके पते यहां दिए जा रहे हैं, ताकि मरीज और परिजन आसानी से उचित अस्पताल तक पहुंच सकें। बहिष्कार के बीच कुछ निजी अस्पतालों ने इलाज करना जारी भी रखा। जिससे मरीजों को कुछ राहत भी रही।

जयपुर के प्रमुख सरकारी एलोपैथी अस्पताल

1.एसएमएस अस्पताल (ट्रोमा सेंटर)
रामसिंह रोड

2. जेकेलोन अस्पताल (बाल चिकित्सालय)
जेएलएन मार्ग

3. महिला चिकित्सालय
सांगानेरी गेट

4.जनाना अस्पताल
चांदपोल

5.आरयूएचएस अस्पताल
कुंभा मार्ग, प्रतापनगर, टोंक रोड

6.कांवटिया अस्पताल
कांवटिया सर्किल, शास्त्री नगर

7. अस्पताल, बनीपार्क
बनीपार्क, जयपुर

8.टीबी एवं चेस्ट अस्पताल
शास्त्री नगर

9.दीनदयाल उपाध्याय मेडिकल कॉलेज अस्पताल
गणगौरी बाजार

10.स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट
प्रताप नगर

जयपुर के प्रमुख आयुर्वेदिक व होम्योपैथी अस्पताल

1.राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान अस्पताल
माधव विलास पैलेस परिसर, आमेर रोड, जयपुर

2.धन्वंतरि आयुर्वेदिक अस्पताल
चौड़ा रास्ता

3.डॉ. मदन प्रताप खुटेटा राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल
स्टेशन रोड

असर एक नजर में

बंद निजी अस्पताल : 200 से अधिक
प्रभावित ओपीडी : 45-50 हजार मरीज
टले ऑपरेशन : 1200-1500
सरकारी अस्पतालों में बढ़ी भीड़ : 25-35%
सबसे ज्यादा दबाव : एसएमएस, आरयूएचएस, जनाना और जेके लोन अस्पताल

परेशानियां इस तरह

-कई मरीज सुबह निजी अस्पताल पहुंचे, लेकिन बंद मिलने पर सरकारी अस्पतालों की ओर जाना पड़ा
-गर्मी और भीड़ के कारण मरीजों और परिजनों को लंबा इंतजार करना पड़ा
-जिनकी सर्जरी तय थी, वे नई तारीख मिलने का इंतजार कर रहे हैं
-सरकारी अस्पतालों में पर्ची काउंटर और जांच केंद्रों पर सामान्य दिनों से ज्यादा भीड़ दिखाई दी

सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अन्य अस्पताल आउटडोर समय : प्रात : 8 से दोपहर 2 बजे
मेडिकल कॉलेज अस्पताल इमरजेंसी सेवाएं : 24 घंटे

अस्पतालों के महत्वपूर्ण नंबर

पूछताछ काउंटर : 0141-2518222
इमरजेंसी इकाई : 0141- 2518333
अधीक्षक कार्यालय : 0141-2518203
जनाना अस्पताल : 0141-2304360
जेकेलोन अस्पताल : 0141-2619827
आरयूएचएस अस्पताल : 0141-2990814
जयपुरिया अस्पताल : 0141-2554691
जनाना अस्पताल : 0141-2776205
महिला अस्पताल : 0141-2600242
कांवटिया : 0141-2301236
गणगौरी अस्पताल : 0141-
स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट : 0141-2602012