जयपुर

Attack on Judiciary: मुख्य न्यायाधीश पर हमले को लेकर अशोक गहलोत का आक्रोश, बोले, “यह नफरत के माहौल का प्रतीक”

Rajasthan Politics: संविधान और संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है: गहलोत का केंद्र पर निशाना। "लोकतंत्र पर हमला है न्यायपालिका पर वार"— गहलोत ने की दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग।
less than 1 minute read
Oct 06, 2025
Former CM Ashok Gehlot
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत। फाइल फोटो- पत्रिका

Hate Politics: जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस बी. आर. गवई पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि यह घटना न केवल निंदनीय है, बल्कि देश में बढ़ते नफरत के माहौल का गंभीर संकेत भी देती है। गहलोत ने कहा कि जब देश के सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश तक पर हमला हो सकता है, तो यह समझा जा सकता है कि आम नागरिकों, विशेषकर कमजोर वर्गों और दलितों के साथ क्या व्यवहार हो रहा होगा।


गहलोत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार इस बात की ओर इशारा करती रही है कि संविधान और संवैधानिक संस्थाओं को योजनाबद्ध तरीके से कमजोर किया जा रहा है। उन्होंने इस हमले को उसी साजिश का हिस्सा बताया। गहलोत ने कहा कि नफरती विचारधारा के लोग न संविधान का सम्मान करते हैं, न कानून का, और न ही उन लोगों का जो इसकी पालना करवाने में लगे हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री ने सरकार से मांग की कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने कहा कि न्यायपालिका देश की लोकतांत्रिक संरचना का स्तंभ है और उस पर हमला, लोकतंत्र पर हमला है।

Updated on:
06 Oct 2025 10:27 pm
Published on:
06 Oct 2025 10:27 pm