जयपुर

सीएम Ashok Gehlot का एक ट्वीट 10000 से ज्यादा बार रीट्वीट, वजह है खास

एक बच्चा और सीएम गहलोत, यूजर्स ने दे डाला स्लोगन 'एक ही नारा राजस्थान को गहलोत ही चाहिए दोबारा'
2 min read
• •
Updated: 22 Mar 2023, 2:11 PM IST
Ashok Gehlot: सीएम गहलोत का एक ट्वीट 10000 से ज्यादा बार रीट्वीट, वजह है खास
Ashok Gehlot: सीएम गहलोत का एक ट्वीट 10000 से ज्यादा बार रीट्वीट, वजह है खास

जयपुर। राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। उन्होंने ट्वीट किया, नए जिलों एवं संभागों की घोषणा के अगले दिन ही इनके नाम याद कर सुनाते कक्षा 4 के विद्यार्थी अर्जुन गाडरी का वीडियो वायरल हुआ था। आज वीडियो कॉल के माध्यम से इस प्यारे बच्चे से बात कर आशीर्वाद दिया। ये ट्वीट रीट्वीट किया जा रहा है। इसको 10000 से ज्यादा बार रीट्वीट किया जा चुका है। लगातार लाइक्स मिल रहे हैं। व्यूज भी बहुत आ रहे हैं।

सीएम ने यह भी ट्वीट किया, उदयपुर के खेमपुर के मेधावी नौनिहाल अर्जुन का राजस्थान के प्रति प्रेम, स्मरण शक्ति और जागरूकता बड़ों को भी प्रेरित करती है। सीएम ने विडियो कॉल के ज़रिए अर्जुन से बात की। बातचीत के दौरान अर्जुन ने 50 जिलों के नाम सुनाए, जिसे सुनकर मुख्यमंत्री बहुत प्रभावित हुए।

इस पर लोगों ने कमेंट भी खूब दिए। कुछ यूजर्स ने सीएम की तारीफ की और लिखा एक ही नारा राजस्थान को गहलोत ही चाहिए दोबारा। वहीं दूसरे ने लिखा, कहो दिल से गहलोत फिर से। लोगों ने कुछ इस तरह के स्लोगन दिए। वहीं कुछ यूजर्स ने कुछ और जिले बनाने की मांग कर डाली। लोगों ने कहा कुछ जिले बनाने चाहिए।

हाल में बने नए जिलो के बाद राजस्थान में 50 जिले हो गए हैं- दौसा, सीकर, अलवर, झुंझुनूं, जालोर, पाली, सिरोही, जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, कोटा, बूंदी, बारां, झालावाड़, भरतपुर, सवाई माधोपुर, करौली, अजमेर, भीलवाड़ा, टोंक, नागौर, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, अनूपगढ़, बालोतरा, ब्यावर, डीग, डीडवाना, कुचामन, दूदू, गंगापुर सिटी, जयपुर उत्तर, जयपुर दक्षिण, जोधपुर पूर्व, जोधपुर पश्चिम, केकड़ी, कोटपुतली, खैरतल, नीमकाथाना, फलोदी, सलूंबर, सांचौर और शाहपुरा।

Published on:
Also Read
View All
जयपुर में अंगुली की चोट दिखाने गया दिनेश, SMS ट्रॉमा सेंटर ने थमाया ‘डेथ सर्टिफिकेट’, खुद को जिंदा साबित करने के लिए 24 दिन से भटक रहा

पत्रिका पड़ताल: राजस्थान के 49 शहरों के मास्टर प्लान ठेके पर बनेंगे, खर्च होंगे 13 करोड़; पर सरकारी टाउन प्लानर्स का क्या होगा?

राजस्थान पंचायत चुनाव में BJP को फिर झटका, प्रधान के मुकाबले 14 कम बने उपप्रधान; कांग्रेस ने मारी बाजी

Jaipur: पुलिस कार्रवाई के विरोध में खो नागोरियान थाने का घेराव, पूर्व मंत्री धरने पर बैठे

राजस्थान हाईकोर्ट ने आरोपी को दी बेल, जांच में पाई गई बड़ी खामियां, पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश