जयपुर

Ashok Gehlot : ‘कांग्रेस एकजुट, राजस्थान में कोई गुटबाजी नहीं’, अशोक गहलोत ने दिए कई तीखे सवालों के सीधे जवाब

Ashok Gehlot : कांग्रेस के दिग्गज नेता अशोक गहलोत ने कांग्रेस की एकजुटता, पंचायत चुनाव सहित पत्रकारों के पूछे कई सवालों के सीधे-सीधे जवाब दिए।

2 min read
Ashok Gehlot gave sharp questions answers Congress united no factionalism in Rajasthan
Rajasthan : फोटो अशोक गहलोत - X

Ashok Gehlot : कांग्रेस के दिग्गज नेता अशोक गहलोत ने देर रात पत्रकारों के पूछे कई सवालों के सीधे-सीधे जवाब दिए। अपने सोशल मीडिया X पर अशोक गहलोत ने सवाल जवाब का यह वीडियो पोस्ट किया है। कांग्रेस की एकजुटता पर बार-बार सवाल उठाने वालों को जवाब देते हुए अशोक गहलोत ने कहाकि कांग्रेस एकजुट है। राजस्थान में कोई गुटबाजी नहीं है, देश में कोई गुटबाजी नहीं है। कांग्रेस एकजुट है और अगर किसी को ये कन्फ्यूजन है तो उसे हट जाना चाहिए, बार-बार ये क्वेश्चन करते हैं लेकिन इसमें कोई दम नहीं है।

भाजपा में गुटबाजी को लेकर प्रतिक्रिया पर कांग्रेस नेता अशोक गहलोत का कहना है कि हमने तो कभी भी भाजपा पर आरोप लगाया नहीं, कभी उनके फैसलों को लेकर कुछ नहीं कहा है। क्या हमने कहा कि राज्यसभा के चुनाव में राजेंद्र राठौड़ को टिकट क्यों नहीं दिया गया? भाजपा के बारे में कहने को तो बहुत बातें हो सकती हैं। पर हम तो बोलते नहीं हैं। हां, वो बोलते हैं हमारी पार्टी के बारे में।

पंचायती राज और स्थानीय निकाय चुनाव के सवाल पर अशोक गहलोत ने कहाकि सबको मालूम है कि वो कितने घबराए हुए हैं। हाई कोर्ट, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद में भी चुनाव नहीं करवा रहे हैं। केंद्र में सरकार इनकी है इसलिए किसको कहें? वरना यह तो बर्खास्त करने लायक सरकार है। गवर्नर को इस बारे में राष्ट्रपति को रिपोर्ट देनी चाहिए। आखिर क्यों चुनाव नहीं करवा रहे हैं?

कानून की धज्जियां उड़ा रही है सरकार

सरकार कानून की धज्जियां उड़ा रही है। जब वर्ष 98 में हमारी सरकार थी और कर्मचारियों की स्ट्राइक चल रही थी तो हमने कहा कि चुनाव कैसे होंगे? हड़ताल चल रही है। तब हाई कोर्ट ने आदेश दिया कि चाहे स्ट्राइक हो चाहे कुछ भी हो आपको टाइम पर चुनाव करवाने पड़ेंगे, इसके अलावा कोई विकल्प नहीं है। आज आप देख लीजिए हाई कोर्ट-सुप्रीम कोर्ट के बार-बार कहने के बाद भी क्या स्थिति बनी हुई है।

एसीबी तो मुख्यमंत्री के पास है तो किस पर लगा रहे हैं वो आरोप

मुख्यमंत्री भजनलाल के माउंटआबू में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार को लेकर बयानबाजी के सवाल पर अशोक गहलोत ने कहाकि भजनलाल जी की बातों को लेकर अब मुझे कहना पड़ेगा कि उन्हें गंभीरता से नहीं लेना चाहिए। वो जब से मुख्यमंत्री बने हैं, उनकी पार्टी के लोग ही उनके बारे में बातें बोल रहे हैं। उन्होंने आगे कहाकि हमारे ही काम होते नहीं है, उधर मंत्री कोई बात करें तो कोई सुनता नहीं हैं। ऊपर से मंत्री भी ऐसे हैं कोई थानों में गाली गलौज कर रहा है तो कोई कलेक्टर को धमका रहा है।

किरोड़ीलाल मीणा जी तो कह रहे कि एसीबी दबाव में काम कर रही है, मेरे खिलाफ मुकदमा झूठा बना रही है। अब सवाल हैकि एसीबी तो मुख्यमंत्री के पास है तो आप किस पर आरोप लगा रहे हैं?

सीएम को मीडिया को फेस करना चाहिए

अशोक गहलोत ने कहाकि जिस सरकार की ऐसी स्थिति हो, उनके मुख्यमंत्री के बारे में क्या कमेंट करूं? वो आपसे मिल लिए बड़ी बात है। उन्होंने आज तक मीडिया के क्वेश्चन का कोई जवाब नहीं दिया है। उनको मीडिया को फेस करना चाहिए, सवालों का जवाब देना चाहिए। उससे उनको ही फायदा है। कई बातें मीडिया वाले बताएंगे कि जमीनी हकीकत क्या है? फायदा किसको होता है? सरकार को होता है पर ये इनकी फितरत में नहीं है।

Updated on:
22 Jun 2026 08:39 am
Published on:
22 Jun 2026 08:07 am