13 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jaipur : मुंह पर कपड़ा लपेटकर घूम रहा था राहुल झा, 4 हत्या के बाद पिता को चाय देकर हुआ था फरार

जयपुर में चार हत्याओं को अंजाम देने के बाद आरोपी राहुल झा रींगस भाग गया था। पहचान छिपाने के लिए मुंह पर कपड़ा बांधकर होटल के सामने घूम रहा था। सादे कपड़ों में पहुंची पुलिस ने मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Kamal Mishra

Sep 13, 2026

rahul jha

Jaipur: 4 लोगों की हत्या करने वाला आरोपी राहुल झा पत्नी के साथ (फाइल फोटो-पत्रिका)

जयपुर। करधनी थाना इलाके के गोविंद वाटिका में पत्नी और तीन बेटियों की हत्या कर फरार हुए राहुल कुमार झा को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया। चार लोगों की हत्या के बाद आरोपी लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज और अन्य इनपुट के जरिए उसके सीकर के रींगस इलाके में होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे एनएच-52 स्थित मिल तिराहे के पास राज होटल के सामने से पकड़ लिया।

पुलिस के अनुसार राहुल झा गिरफ्तारी से बचने के लिए मुंह पर कपड़ा लपेटकर घूम रहा था। सिविल ड्रेस में तैनात पुलिसकर्मियों ने उसे पहचान लिया और मौके पर ही दबोच लिया। इससे पहले पुलिस की एक विशेष टीम उसके संभावित ठिकाने पर पहुंची थी, लेकिन राहुल वहां से करीब 10 मिनट पहले ही निकल चुका था। इसके बाद पुलिस ने उसके संभावित रास्तों और ठिकानों पर निगरानी बढ़ाई और आखिरकार उसे रींगस में पकड़ने में सफलता मिली।

कड़ी से कड़ी जोड़ रही पुलिस

गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी को देर शाम जयपुर लेकर पहुंची। यहां डीसीपी वेस्ट प्रशांत किरण के नेतृत्व में उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस हत्या के पीछे की वजह और पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि वारदात की साजिश में राहुल के साथ कोई और व्यक्ति शामिल था या उसने अकेले ही चारों हत्याओं को अंजाम दिया।

4 हत्याओं के बाद चाय बनाकर पिया

पुलिस के मुताबिक राहुल ने शुक्रवार सुबह अपनी पत्नी गीता देवी और तीन बेटियों नंदिनी, राधिका और गिरिशा उर्फ गोरी की हत्या की। इसके बाद उसने कपड़े बदले और करीब सात बजे दूध वाले से दूध लिया। हत्या जैसी गंभीर वारदात को अंजाम देने के बाद उसने घर में चाय बनाई। उसने खुद चाय पी और अपने पिता को भी चाय पिलाई। इसके बाद वह घर से निकल गया और फरार हो गया।

पुलिस को खाटूश्याम में होने की लगी थी खबर

पुलिस की जांच में राहुल के खाटूश्यामजी जाने की बात भी सामने आई है। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और दूसरे तकनीकी इनपुट के आधार पर उसकी तलाश शुरू की। रींगस में उसकी मौजूदगी की पुष्टि होने के बाद टीम ने सादे कपड़ों में जवानों को तैनात किया और उसे दबोच लिया।

कहां-कहां गया आरोपी

अब पुलिस राहुल से हत्या की वजह, वारदात की पूरी योजना और हत्या के बाद फरारी के दौरान उसके ठिकानों को लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस यह भी जानने का प्रयास कर रही है कि चारों हत्याओं के पीछे आखिर क्या कारण था। मामले में पुलिस जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा कर सकती है।

यह वीडियो भी देखें :