जयपुर

Rajasthan Politics : ‘अटकाना और लटकाना ही BJP की नीति’, जानें किस प्रोजेक्ट के ठप होने पर बिफरे अशोक गहलोत?

Ex CM Ashok Gehlot की चर्चित सोशल मीडिया सीरीज Intezar Shastra का कारवां अब उनके गृह जिले जोधपुर पहुँच चुका है। Chapter 13 में गहलोत ने जोधपुर की धड़कन कही जाने वाली 'नई सड़क' की मल्टी-लेवल पार्किंग को लेकर सरकार की कार्यशैली पर तीखे बाण छोड़े हैं।

2 min read
Apr 04, 2026
ashok gehlot bhajan lal

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को अपनी सीरीज 'इंतजारशास्त्र' का 'चैप्टर-13' जारी किया। इस बार उन्होंने सीधे तौर पर जोधपुर की जनता से जुड़े मल्टी-लेवल पार्किंग प्रोजेक्ट की अनदेखी का मुद्दा उठाया है। गहलोत का आरोप है कि भाजपा सरकार की 'अटकाने और लटकाने' की नीति के कारण शहर की एक महत्वपूर्ण सुविधा आज धूल फांक रही है।

ये भी पढ़ें

Rajasthan Politics : अशोक गहलोत ने अब पूछे ये 3 तीखे सवाल, बोले- ‘जवाब दे भजनलाल सरकार’   

भाजपा की 'अदूरदर्शिता' का जीवंत प्रमाण

अशोक गहलोत ने अपने पोस्ट में इस प्रोजेक्ट की पूरी टाइमलाइन साझा करते हुए सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि जोधपुर की 'नई सड़क' पर जिस पार्किंग का काम सालों पहले पूरा हो जाना चाहिए था, वह आज केवल सरकार की अदूरदर्शिता के कारण लटका हुआ है।

  • 2013 का इतिहास: गहलोत के अनुसार, 2013 में भाजपा सरकार सत्ता में आई तो इस प्रोजेक्ट को 5 सालों के लिए ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।
  • कांग्रेस का प्रयास: 2018 में कांग्रेस सरकार ने इसका काम फिर शुरू कराया, लेकिन 2020-21 में कोविड-19 महामारी के कारण गति थोड़ी प्रभावित हुई।

2024 की डेडलाइन और बजट का बहाना

पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया कि 2022 में उनकी सरकार ने फिर से इस पर तेजी से काम शुरू किया था।

  • लक्ष्य: इस प्रोजेक्ट को दिसंबर 2024 तक पूरा होकर जनता को समर्पित किया जाना था।
  • वर्तमान स्थिति: वर्तमान भाजपा सरकार अब 'फंड की कमी' का बहाना बनाकर इसे पूरा नहीं कर पा रही है। गहलोत ने सवाल किया कि क्या अब जनता की सुविधाओं के लिए भी बजट खत्म हो गया है?

पुलिस कंट्रोल रूम का निर्माण भी अटका

इस प्रोजेक्ट के रुकने का असर केवल पार्किंग तक सीमित नहीं है। गहलोत ने खुलासा किया कि बजट की कमी बताकर पुलिस कंट्रोल रूम का निर्माण कार्य भी रोक दिया गया है। इससे शहर की सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था के प्रबंधन पर भी सवालिया निशान लग रहे हैं।

Multi-level parking in Jodhpur (under construction site)

जोधपुर की जनता का हक मारने का आरोप

गहलोत ने सीधे तौर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उनकी सरकार से पूछा, "क्या जोधपुर की जनता का हक मारना ही भाजपा का असली एजेंडा है?" उन्होंने कहा कि जनता के संसाधनों की इस तरह बर्बादी और विकास कार्यों को राजनीतिक द्वेष के कारण रोकना लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है।

'इंतज़ार शास्त्र' सीरीज़

गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कुछ दिन पहले 'इंतज़ार शास्त्र' सीरीज़ शुरू की थी। इसमें लगभग हर दिन सरकार को घेरने और उसपर दबाव बनाने पर काम हो रहा है। गहलोत एक नया चैप्टर जारी करके पूर्ववर्ती सरकार के दौरान के वर्तमान सरकार में लंबित प्रोजेक्ट्स पर अपनी बात सरकार और जनता तक पहुंचा रहे हैं।

ये भी पढ़ें

Rajasthan Politics : अशोक गहलोत का भजनलाल सरकार से तीखा सवाल, ’50 करोड़ में तैयार ये ‘संस्थान’ बंद क्यों?’, जानें पूरा मामला

Published on:
04 Apr 2026 11:35 am
Also Read
View All

अगली खबर